लाइव न्यूज़ :

CBSE ने बनाया नया प्लान, 12वीं के 29 विषयों की करवाएगा परीक्षाएं, लॉकडाउन के बाद हो सकती है परीक्षा की तिथियों की घोषणा

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 14, 2020 11:08 IST

कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण हुए लॉकडाउन के चलते CBSE ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को रोक दिया था। ऐसे में सीबीएसई बोर्ड ने कहा कि इन इलाकों में भी विषयों की परीक्षाएं कराने के बजाय केवल जरूरी विषयों की परीक्षाएं कराई जाएंगी। इसके लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) सिर्फ 12वीं के 29 विषयों के पेपर करवाएगा, जिसकी तिथियों की घोषणा लॉकडाउन खत्‍म होने के बाद की जा सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देपुन: परीक्षा शुरू होने से लगभग 10 दिन पहले बोर्ड सभी छात्रों को इसके संबंध में सूचना जारी कर देगा।सीबीएसई के 9वीं से लेकर 12वीं तक के एग्जाम में 20 फीसदी ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल होंगे।

नई दिल्ली: कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते प्रसार की वजह से देश भर में हो रही तमाम बोर्ड परीक्षाओं को रोक दिया गया था। ऐसे में 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम को लेकर सीबीएसई ने एक नई नीति बनाई है। अब सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं के उन्हीं विषयों के एग्जाम कराएगा जो कि जरूरी हैं। इस तरीके से अब सिर्फ 12वीं के 29 विषयों के पेपर होंगे। लॉकडाउन खत्म होने के बाद ये तय किया जाएगा की एग्जाम कब से शुरू होंगे।

खबरों के अनुसार, 10वीं के जो एग्जाम रह गए थे उनमें कुछ ऐसे थे जो जरूरी विषयों के नहीं थे। वहीं 12वीं के कुछ जरुरी एग्जाम होने बाकी हैं। यही वजह है की बोर्ड ने तय किया है कि 12वीं के 29 विषयों के ही एग्जाम लॉकडाउन के बाद करवाए जाएंगे। वैसे स्टूडेंट्स अधिक जानकारी के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

हालांकि, विदेशों में 10वीं और 12वीं कक्षाओं की बची हुई परीक्षाओं को सीबीएसई ने रद्द कर दिया है। यहां सीबीएसई बची हुई परीक्षाओं को नहीं लेगा। वहीं, देश में सीबीएसई पुन: परीक्षा कब से शुरू करेगा, इसकी सूचना बोर्ड परीक्षा शुरू होने से लगभग 10 दिन पहले सभी छात्रों को देगा। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा की तिथि तथा अन्‍य जानकारियां पर जारी की जाएंगी। 

सीबीएसई ने बदला पैटर्न

सीबीएसई बोर्ड ने परीक्षाओं का पैटर्न शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए बदल दिया है। कक्षा 9 से 12 तक में अब 20 प्रतिशत सवाल ऑब्जेक्टिव टाइप होंगे। मार्च में जारी किए गए एक सर्कुलर में  इसकी जानकारी सीबीएसई द्वारा दी गई है। ऐसे में अब इस सर्कुलर के अनुसार, थ्योरी पेपर में 20 फीसदी सवाल ऑब्जेक्टिव टाइप होंगे, जिसमें मल्टीपल च्वाइस क्वेश्चन (MCQ) भी शामिल होंगे। इसी तरह से 20 प्रतिशत और 10 प्रतिशत केस बेस्ड या सोर्स बेस्ड इंटीग्रेटेड सवाल पूछे जाएंगे।

टॅग्स :कोरोना वायरससीबीएसई.एनआईसी.इनसीबीएसई 10वी रिजल्टसीबीएसई 12वी रिजल्टसीबीएसई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेClass 12 Maths Paper QR Code: बारहवीं प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड से सीबीएसई ने किया मजाक?, प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड को स्कैन करते ही खुल रहा यूट्यूब वीडियो 

भारतमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर CBSE का बड़ा फैसला, इन देशों में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित; पूरी लिस्ट यहां

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी के पिता ने 10वीं की परीक्षा में शामिल न होने पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों बेटे ने छोड़ा एग्जाम

भारतCBSE Exams 2026: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, सेंटर में इन सामानों को ले जाने पर रोक, जानें रिपोर्टिंग टाइमिंग

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना