लाइव न्यूज़ :

हरियाणा: 7 मार्च से 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा शुरू, देखें टाइम टेबल

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: January 20, 2018 16:32 IST

बच्चों का प्रेशर कम करने और उन्हें तैयारी का पूरा मौका देने के लिए बोर्ड ने 10 वीं की परीक्षाओं में तीन दिन का गैप रखा है।

Open in App

हरियाणा स्कूल एजुकेशन बोर्ड (BSEH) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए टाइम टेबल घोषित किया है। राज्य में टाइम टेबल के मुताबिक 7 मार्च से 12वीं और 8 मार्च से 10वीं की परीक्षा शुरू होगी। इस संबंध में बोर्ड ने अपनी बेबसाइट www.bseh.org.in पर परीक्षा का शेड्यूल दिया है। 

तय शेड्यूल के हिसाब से राज्य में बोर्ड परीक्षाएं 7 मार्च से 3 अप्रेल तक चलेगी। 10वीं और 12वीं का पहला पेपर अंग्रेजी का होगा। बच्चों का प्रेशर कम करने और उन्हें तैयारी का पूरा मौका देने के लिए बोर्ड ने 10 वीं की परीक्षाओं में तीन दिन का गैप रखा है, वहीं 12वीं कक्षा को एक ही दिन छुट्टी मिली है। पेपर दोपहर 12:30 से 3:30 तक होगा। इस लिंक पर क्लिक कर आप टाइम टेबल देख सकते हैं।

वहीं केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने अपनी बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों का भी ऐलान किया है। सीबीएससी बोर्ड की परीक्षाएं 5 मार्च से शुरू होकर 12 अप्रैल तक चलेंगी। कक्षा 10 की परीक्षाएं 5 मार्च से चार अप्रैल और कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 5 मार्च से लेकर 12 अप्रैल तक चलेगी।

टॅग्स :हरियाणाexamसीबीएसईबोर्ड परीक्षा 2018
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना