लाइव न्यूज़ :

दिल्ली विश्वविद्यालय: पीजी के फाइनल ईयर छात्रों की होगी 'ओपन बुक एग्जामिनेशन', डेटशीट जारी करने के लिए कहा 

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 29, 2020 14:31 IST

Delhi University: 'ओपन बुक' माध्यम के तहत छात्र सवालों का जवाब देने के लिये पुस्तकों, नोट्स और अन्य अध्ययन सामग्री का सहारा ले सकेंगे। छात्र अपने घरों में बैठकर पोर्टल के माध्यम से अपने संबंधित पाठ्यक्रम का प्रश्न पत्र डाउनलोड करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली विश्वविद्यालय ने COVID19 के चलते लगे लॉकडाउन को देखते हुए ओपन बुक परीक्षा आयोजित करने का फैसला लिया है। पीजी के छात्रों के लिए अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा आयोजित करने के लिए डेटशीट जारी प्रस्तावित करने के लिए कहा है।

दिल्ली विश्वविद्यालय ने COVID19 के चलते लगे लॉकडाउन को देखते हुए ओपन बुक परीक्षा आयोजित करने का फैसला लिया है। साथ ही साथ पीजी के छात्रों के लिए अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा आयोजित करने के लिए डेटशीट जारी प्रस्तावित करने के लिए कहा है। बता दें, डीयू ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि स्नातक और स्नातकोत्तर की अंतिम वर्ष की परीक्षाएं एक जुलाई से शुरू होंगी और अगर कोविड-19 से उत्पन्न हालात सामान्य नहीं हुए तो 'ओपन बुक' माध्यम से परीक्षाएं ली जाएंगी। 

विश्वविद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि सभी संबंधित अधिकारियों से अनुरोध है कि वे अपने संबंधित संकाय/विभाग/केंद्र की स्नातकोत्तर परीक्षा आयोजित करवाने के लिए एक डेटशीट प्रस्तावित करें ताकि परीक्षा आयोजित करने के लिए निर्धारित दिशानिर्देशों को ध्यान में रखा जा सके।

'ओपन बुक' माध्यम के तहत छात्र सवालों का जवाब देने के लिये पुस्तकों, नोट्स और अन्य अध्ययन सामग्री का सहारा ले सकेंगे। छात्र अपने घरों में बैठकर पोर्टल के माध्यम से अपने संबंधित पाठ्यक्रम का प्रश्न पत्र डाउनलोड करेंगे। दो घंटे के अंतराल में उन्हें उत्तर अपलोड करने होंगे। 

दिल्ली विश्वविद्यालय ने विभिन्न संकायों, विभागों और केंद्रों के प्रमुखों और डीनों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर चार जून तक डेटशीट अपलोड करने के लिए कहा है। हालांकि डीयू टीचर्स एसोसिएशन द्वारा किए गए सर्वेक्षण में भाग लेने वाले विश्वविद्यालय के 85 प्रतिशत छात्रों ने ओपन बुक परीक्षा आयोजित करने के प्रशासन के फैसले के खिलाफ मतदान किया है।

इससे पहले 14 मई को विश्वविद्यालय ने एक अधिसूचना में कहा था कि स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) और गैर कॉलेजिएट महिला शिक्षा बोर्ड (एनसीडब्ल्यूईबी) में पंजीकृत छात्रों समेत स्नातक और स्नातकोत्तर के तृतीय वर्ष के छात्रों की परीक्षाएं एक जुलाई से शुरू होंगी। इन सभी परीक्षाओं को रविवार समेत एक दिन में दो घंटे के तीन सत्रों में आयोजित किया जाएगा। 

विश्वविद्यालय ने कहा था कि अगर कोविड -19 से उत्पन्न हालात सामान्य नहीं होते हैं तो छात्रों की सामाजिक मेलजोल से दूरी, सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय छात्रों के लिए परीक्षाओं के वैकल्पिक मोड यानी ओपन बुक एग्जामिनेशन (ओबीई) को अपनाएगा।

 

टॅग्स :दिल्ली विश्वविद्यालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली यूनिवर्सिटी ने एक महीने के लिए कैंपस में विरोध प्रदर्शन और जुलूस पर लगाया बैन, जानिए क्यों

ज़रा हटके'मेरी झोपड़ी के भाग' पर झूमे छात्र?, रामजस कॉलेज में भजन क्लबिंग का नया ट्रेंड शुरू, वीडियो

क्राइम अलर्टबचपन से ही शारीरिक-मानसिक रूप से प्रताड़ित, मां ने मामा के घर पढ़ने भेजा?, दिवाली पर घर आई तो पिता ने रेप की कोशिश की, मां ने आबरू बचाई?, दिल्ली विवि की छात्रा की आपबीती

भारतडीयू प्रोफेसर थप्पड़ विवाद के बीच डूसू संयुक्त सचिव दीपिका झा की टिप्पणी से आक्रोश फैला, रिपोर्टर से कहा,- 'मेरेको जो ठीक लगा वही किया'

भारतDUSU Election Results 2025: अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव सीट पर एबीवीपी का कब्जा, एनएसयूआई खाते में उपाध्यक्ष पद

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना