लाइव न्यूज़ :

NEET 2019: हाईकोर्ट में नीट 2019 के पुनर्मूल्यांकन की याचिका खारिज

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: June 26, 2019 08:06 IST

Open in App
ठळक मुद्देनीट 2019 के पांच जून को घोषित परिणाम को खारिज करने वाली याचिका पर अदालत ने केंद्र, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी और भारतीय चिकित्सा परिषद के जवाब मांगे हैं. नीट मामले पर अब चार जुलाई को सुनवाई होगी.

दिल्ली उच्च न्यायालय ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) 2019 के पुनर्मूल्यांकन की मांग वाली याचिका खारिज कर दी. याचिका में कहा गया था कि परीक्षा में आए चार प्रश्नों के एक से ज्यादा सही जवाब थे, इसलिए नतीजों का पुनर्मूल्यांकन होना चाहिए.

न्यायमूर्ति जयंत नाथ ने कहा कि पहली नजर में याचिकाकर्ता ऐसी कोई स्पष्ट गलती दिखाने में असफल रहे जिससे कि अदालत अंतरिम आदेश जारी करे. अंतरिम उपाय के तौर पर उम्मीदवारों ने दलील दी थी कि चार संबंधित सवालों को हटा दिया जाए और इन सवालों को छोड़कर पुनर्मूल्यांकन किया जाए. इस सुझाव का विरोध करते हुए अधिकारियों ने कहा कि मौजूदा चरण में यह नहीं हो सकता क्योंकि इससे देश की समूची मेधा सूची में बदलाव करना होगा.

नीट 2019 के पांच जून को घोषित परिणाम को खारिज करने वाली याचिका पर अदालत ने केंद्र, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी और भारतीय चिकित्सा परिषद के जवाब मांगे हैं. मामले पर अब चार जुलाई को सुनवाई होगी.

टॅग्स :नीटएजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतपटना विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेने गए उपमुख्यमंत्री सम्राट का छात्रों ने किया जमकर विरोध, लगाए 'सम्राट चौधरी गो बैक' के नारे

भारतBihar BSEB Class 10 Result 2026: पुष्पांजलि कुमारी ने 98.4% अंकों के साथ किया टॉप, वैज्ञानिक बनने की जताई इच्छा

भारतBengaluru: प्रोफेसर अब्दुल ने क्लासरूम में लेक्चर के दौरान छात्रा को 'आई लव यू' बोलकर किया प्रपोज़, बाद में 'चप्पलों' से हुई पिटाई, VIDEO

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना