लाइव न्यूज़ :

डिग्री का फर्जीवाड़ा: दिल्ली में बैठकर बांटीं कानपुर विद्यापीठ की फर्जी डिग्रियां, पुलिस ने जाल बिछाकर किया गिरफ्तार

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 25, 2019 09:11 IST

इस खुलासे से स्पष्ट हो रहा है कि, 'ठग्स ऑफ दिल्ली' ने न जाने कितने देशवासियों को ऐसी फर्जी डिग्रियां जारी की होंगी।

Open in App

अकोला, 24 जनवरी: अकोला में उजागर हुए डिग्री फर्जीवाड़े की जांच जारी है। इसी कड़ी में खदान पुलिस ने नागपुर से चंद्रशेखर बन्सोड़ और उसके बाद दिल्ली से बिजेंदर टिल्ठुराम को गिरफ्तार किया। इनमें फर्जीवाड़े का सूत्रधार माने गए बिजेंदर सहित चंद्रशेखर को भी आज दोपहर बाद अदालत में पेश किया गया, जहां बिजेंदर को 27 जनवरी तक पुलिस कस्टडी में रखने का आदेश हुआ जबकि चंद्रशेखर बन्सोड़ को न्यायिक हिरासत में कारागृह भेज दिया गया। इस बीच आरोपियों के पास से लैपटॉप के अलावा कलर प्रिन्टर, पेन-ड्राइव और दस्तावेज जब्त किए हैं।

विगत जुलाई महीने में अकोला के केदार वैद्यनाथ सूर्यवंशी की रपट पर खदान पुलिस ने जालसाजी का मामला दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू की थी। जिसमें नागपुर के शाहनवाज अब्दुल रब, मोहम्मद इम्तियाज अन्सारी, जुनेद अख्तर और कामठी के कार्तिक कन्नास्वामी के बाद हरियाणा से ऊधमसिंह को गिरफ्तार किया गया था। 

अब तक हुई गहन जांच में नागपुर के चंद्रशेखर बन्सोड़ का नाम सामने आने के बाद उसे 19 जनवरी को दबोचा गया था। उसी ने दिल्ली के रहनेवाले तथा सूत्रधार बिजेंदर के नाम का खुलासा किया था। इसी के आधार पर खदान थाने का एक दस्ता दिल्ली पहुंचा और बिजेंदर को गिरफ्तार कर वापस आया। इस मामले में अब तक गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 7 पर पहुंच गई है। मामले की जांच वर्तमान में अनिल जुमले के मार्गदर्शन में पीएसआई शशिकांत नावकार कर रहे हैं।

थानेदार अनिल जुमले की बी.टेक (सिविल इंजीनियरिंग) की फर्जी डिग्री तैयार की

दिल्ली के आरोपी बिजेंदर टिल्ठुराम की तलाश में खदान पुलिस दिल्ली पहुंची। जहां बिजेंदर को दबोचने के बाद उसके द्वारा बनाई जानेवाली डिग्री के एक प्रात्यक्षिक में अकोला खदान के थानेदार अनिल विश्रामजी जुमले की डिग्री तैयार करवाई गई। बिजेंदर ने अपने लैपटॉप के जरिए थानेदार अनिल जुमले की कानपुर के छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय की बी.टेक इन सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री तैयार की, जिसमें उन्हें फर्स्ट डिवीजन में उत्तीर्ण बताया गया। जिसके लिए उन्होंने सन् 2018 में परीक्षा दी थी। इस खुलासे से स्पष्ट हो रहा है कि, 'ठग्स ऑफ दिल्ली' ने न जाने कितने देशवासियों को ऐसी फर्जी डिग्रियां जारी की होंगी।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

पाठशाला अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला