लाइव न्यूज़ :

Coronavirus का असर: बिहार में हाईस्कूल और इंटर के शिक्षकों की बहाली टली, जानें नया शेड्यूल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 21, 2020 13:00 IST

कोरोना वायरस: एहतियात के तौर पर बिहार में स्कूल, कॉलेज, कोचिंग व सिनेमाघर बंद करा दिये गये हैं।

Open in App
ठळक मुद्देतमाम जिलों के डीएम ने बताया कि कोरोना वायरस को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है। रोकथाम के लिए शहर व ग्रामीण इलाकों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

पटना: कोरोना वायरस का असर विश्वभर में दिखाई दे रहा है। वहीं, भारत की बात की जाए तो यहां कई शहर लॉकडाउन है। सिर्फ दवा, सब्जी और जरूरी चीजों के दुकान खुले हैं। इतना ही नहीं कोरोना का असर कई नौकरियों पर भी पड़ रहे हैं। इसी बीच कोरोना वायरस के चलते बिहार में चल रही शिक्षकों की बहाली भी टाल दी गयी है। शिक्षा विभाग ने अब शिक्षक बहाली का नया शेड्यूल जारी किया है।

हिंदुस्तान में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में छठे चरण के नियोजन के तहत 30 हजार से अधिक खाली पदों पर अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों को 27 एवं 28 मार्च को जिलास्तर पर नियोजन इकाइयों द्वारा काउंसिलिंग के बाद उन्हें नियोजनपत्र बांटा जाना था। जिसे कोरोना वायरस के चलते रोक दिया गया है और अब शिक्षा विभाग ने नया शेड्यूल जारी किया है। 

शिक्षा विभाग द्वारा जारी नए शेड्यूल के मुताबिक चयनित अभ्यार्थियों की सूची 7 अप्रैल तक जारी करेगी। वहीं, जिलास्तर पर काउंसलिंग के बाद नगर निकाय 11 और जिला परिषद को 13 अप्रैल को नियोजन पत्रों को सौंपा जाएगा।  वहीं कोरोना वायरस के चलते राज्य के सभी स्कूलों को 31 मार्च तक बंद रखने का आदेश दिया गया है। आदेश में कहा गया है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सरकारी कार्यालयों में आगंतुकों की संख्या सीमित करने का भी आदेश है।

इससे पहले गोपालगंज, सीवान, वैशाली, बक्सर, अरवल सहित कई जिलों के जिलाधिकारियों ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों व सिविल सर्जन के साथ बैठक कर पूरे जिले में धारा 144 लागू कर दी। बताया जार रहा कि जिला प्रशासन ने कोरोना से लडने की पूरी तैयारी जिला स्तर पर कर ली है। सभी संबंधित विभागों को दिशा-निर्देश भेज दिये गये हैं. सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और जिला अस्पतालों में इन्फ्रा रेड थर्मामीटर से संदिग्धों की पहचान करने की व्यवस्था की गई है।

तमाम जिलों के डीएम ने बताया कि कोरोना वायरस को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है। लोगों से भी सावधानी बरतने की अपील की गई है। रोकथाम के लिए शहर व ग्रामीण इलाकों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। सभी विभागों के अधिकारियों को इससे संबंधित निर्देश दिया गया है। एहतियात के तौर पर स्कूल, कॉलेज, कोचिंग व सिनेमाघर बंद करा दिये गये हैं। 

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना