लाइव न्यूज़ :

CBSE: इस बार प्रेक्टिकल एग्जाम में नहीं हो सकेगी धांधली, ऐसे धरे जाएंगे फर्जीवाड़े में लिप्त छात्र और शिक्षक

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: October 29, 2019 15:49 IST

बोर्ड ने यह ठोस कदम इसलिए उठाया है क्योंकि 2019 में कई एक्सटर्नल ने प्रेक्टिकल एग्जाम के दौरान धांधलीबाजी से बांटे गए अंकों को लेकर शिकायतें की थीं।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने इस बार प्रेक्टिक एग्जाम यानी प्रायोगिक परीक्षा में नदारद रहकर जुगाड़ से इसे पास करने वाले छात्रों पर कार्रवाई करने की योजना बना ली है।उन शिक्षकों पर भी सीबीआई नकेल कसेगी जो इस धांधली में लिप्त पाए जाएंगे।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने इस बार प्रेक्टिक एग्जाम यानी प्रायोगिक परीक्षा में नदारद रहकर जुगाड़ से इसे पास करने वाले छात्रों पर कार्रवाई करने की योजना बना ली है। उन शिक्षकों पर भी सीबीआई नकेल कसेगी जो इस धांधली में लिप्त पाए जाएंगे। इस बार इंतजाम इतना पुख्ता होगा कि प्रेक्टिकल परीक्षा में विद्यार्थी को उपस्थित होना ही होगा और उसे पास करने पर ही अंक मिलेंगे। 

खबर बिहार से हैं। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, प्रायोगिक परीक्षा के दौरान इस बार वीडियोग्राफी होगी। रजिस्टर में छात्रों की उपस्थिति की जाएगी। इसके अलावा भी छात्रों की उपस्थिति की जांच की जाएगी। संदेह होने पर छात्र के प्रवेश पत्र की तस्वीर से मिलान किया जाएगा। अगर जरा भी चूक हुई तो छात्र को परीक्षा से बाहर कर दिया जाएगा। कोई शिक्षक अगर इन परीक्षाओं के दौरान फर्जीवाड़े में लिप्त पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई होगी।

बोर्ड ने यह ठोस कदम इसलिए उठाया है क्योंकि 2019 में कई एक्सटर्नल ने प्रेक्टिकल एग्जाम के दौरान धांधलीबाजी से बांटे गए अंकों को लेकर शिकायतें की थीं। इस बार अगर एक्टर्नल किसी को शक के दायरे में धर लेगा तो उसका बचना नामुमकिन होगा। धांधली में लिप्त पाए जाने वाले छात्रों को सैद्धांतिक परीक्षा में भी नहीं बैठने दिया जाएगा। 

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, कुछ शिक्षकों ने प्रायोगिक परीक्षा के अंक यूं ही छात्रों को दिए जाने के पीछे अजीबो-गरीब वजहें बताईं। शिक्षकों ने नाम ने जाहिर करने की शर्त पर बताया कि पटना से बाहर और दूर-दराजे के इकालों में डर और खतरे के मद्देनजर नदारद रहने वाले छात्रों को भी अंक देना पड़ता है।

टॅग्स :एजुकेशनसीबीएसईबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना