लाइव न्यूज़ :

पेपर लीक मामले में CBSE का ऐलान, देश में कहीं नहीं होगी 10वीं की गणित की परीक्षा

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 3, 2018 12:43 IST

दिल्ली हाईकोर्ट ने भी सीबीएसई और मानव संसाधन मंत्रालय से यह जवाब मांगा है कि 10वीं गणित की परीक्षा अगर दोबारा करानी है तो उसकी पूरी जानकारी कोर्ट को सौंपी जाए।

Open in App

नई दिल्ली, 3 अप्रैल: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने यह घोषणा की है कि 10वीं के गणित की परीक्षा देश में दोबारा कहीं नहीं होगी। CBSE ने इस बात की अधिकारिक घोषणा की है। 

खबरों की मानें तो तकरीबन 16 लाख छात्रों ने साल 2018 की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए हैं।  CBSE सूत्रों के मुताबिक सारे 16 लाख छात्रों को दोबारा परेशान करने का कोई तूक नहीं बनता है। अगर पेपर लीक के पुख्ता सबूत नहीं है तो हम दोबार परीक्षा नहीं करेंगे।

मानव संसाधन मंत्रालय के सचिव अनिल स्वरुप ने बताया कि कथितरूप से लीक सीबीएसई कक्षा के 10 गणित पत्रों के प्रभाव के प्रारंभिक मूल्यांकन के परिणामस्वरूप और छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए परीक्षा को दोबारा नहीं कराया जाएगा। अनिल स्वरुप ने यह भी बताया कि दिल्ली  एनसीआर और हरियाणा में भी परीक्षाएं फिर से आयोजित नहीं होगी। बता दें कि इस मामले में 2 अप्रैल को दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्रीय सीबीएसई पेपर लीक मामले में दिल्ली पुलिस, सीबीएसई और मानव संसाधन मंत्रालय को फटकार लगाते हुए नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने यह जवाब मांगा है कि 10वीं गणित की परीक्षा अगर दोबारा करानी है तो उसकी पूरी जानकारी कोर्ट को सौंपी जाए। कोर्ट अब इस मामले की अगली सुनवाई 16 अप्रैल को करेगा। 

वहीं, पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई, जिसमें कोर्ट से गुहार लगाई गई है कि वह इस मामले में चल रही जांच को अपनी निगरानी में कराए।

दिल्ली हाईकोर्ट ने भी सीबीएसई और मानव संसाधन मंत्रालय से यह जवाब मांगा है कि 10वीं गणित की परीक्षा अगर दोबारा करानी है तो उसकी पूरी जानकारी कोर्ट को सौंपी जाए।

टॅग्स :सीबीएसईबोर्ड परीक्षा 2018
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेClass 12 Maths Paper QR Code: बारहवीं प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड से सीबीएसई ने किया मजाक?, प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड को स्कैन करते ही खुल रहा यूट्यूब वीडियो 

भारतमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर CBSE का बड़ा फैसला, इन देशों में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित; पूरी लिस्ट यहां

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी के पिता ने 10वीं की परीक्षा में शामिल न होने पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों बेटे ने छोड़ा एग्जाम

भारतCBSE Exams 2026: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, सेंटर में इन सामानों को ले जाने पर रोक, जानें रिपोर्टिंग टाइमिंग

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना