CBSE ने इंग्लिश पेपर के पैटर्न में किया बड़ा बदलाव, जानें कैसा होगा पेपर 

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: October 6, 2018 12:25 PM2018-10-06T12:25:19+5:302018-10-06T12:41:23+5:30

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंड्री एजुकेशन (CBSE) ने इंग्लिश पेपर के पैटर्न में बड़ा बदलाव किया है। यह बदलाव कक्षा 12वीं क्लास के किया है।

CBSE made major changes in the pattern of English paper | CBSE ने इंग्लिश पेपर के पैटर्न में किया बड़ा बदलाव, जानें कैसा होगा पेपर 

CBSE ने इंग्लिश पेपर के पैटर्न में किया बड़ा बदलाव, जानें कैसा होगा पेपर 

नई दिल्ली, 06 अक्टूबर: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंड्री एजुकेशन (CBSE) ने इंग्लिश पेपर के पैटर्न में बड़ा बदलाव किया है। यह बदलाव कक्षा 12वीं क्लास के किया है। अगले साल से सीबीएसई ने द्वारा किए गए बदलाव को अगले साल के एग्जाम से लागू कर दिया जाएगा। बता दें कि 2018-19 से नया पैटर्न लागू करने के लिए चार बड़े बदलाव किए हैं। पैटर्न में बदलाव एक्सपर्ट्स के साथ विचार विमर्श के बाद किया गया है। 

ये हैं चार बदलाव

- अगले साल से पेपर में कुल 35 नंबर के सवाल पूछे जाएंगे। अभी तक 40 नंबर के सवाल पूछे जाते हैं। 
- वहीं, सेक्शन ए रीडिंग में पैसेज की संख्या घटा दी गई है। अब केवल दो पैसेज ही होंगे।सीबीएसई के डायरेक्टर अकैडमिक जोसफ इमैन्वेल ने बदलावों को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया है। 
- पैसेज में सवालों का वर्गीकरण कर दिया गया है। अब यह दो पैसेज में बंटा होगा। पैसेज 1 में तीन तरह के सवाल पूछे जाएंगे। 1-1 नंबर के पांच बहुविकल्पीय सवाल होंगे, जो पहले 6 होते थे। 1-1 नंबर के 9 सवाल बहुत छोटे जवाब वाले होंगे, इसमें तीन शब्दावली पर आधारित होंगे।
-  इसके अलावा 9 वेरी शॉर्ट आंसर टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे। 
-  इसके अलावा सेक्शन ए से 30 नंबर के अब 19 सवाल पूछे जाएंगे। अब तक 30 नंबर के 20 सवाल पूछे जाते हैं। 
 

Web Title: CBSE made major changes in the pattern of English paper

पाठशाला से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :CBSEसीबीएसई