लाइव न्यूज़ :

CBSE Board Class 10th, 12th Exam Result 2020: इस दिन जारी हो सकते हैं सीबीएसई 10वीं और 12वीं के नतीजें, जानें कैसे कर सकेंगे चेक

By सुमित राय | Updated: July 9, 2020 19:04 IST

इस साल केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 10वीं की परीक्षा में 18 लाख और 12वीं परीक्षा में 12 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था।

Open in App
ठळक मुद्देसीबीएसई के दसवीं और बारहवीं क्लास के रिजल्ट 15 जुलाई को जारी किए जा सकते हैं।स्टूडेट्स अपने नतीजे ऑनलाइन सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के दसवीं और बारहवीं क्लास के रिजल्ट 15 जुलाई को जारी किए जा सकते हैं। इस बार सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में 18 लाख और 12वीं परीक्षा में 12 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था।

सीबीएसई ने 26 जून को सुप्रीम कोर्ट को जानकारी देते हुए बताया था कि 10वीं और 12वीं के नतीजे 15 जुलाई को घोषित किए जा सकते हैं। इसके साथ ही सीबीएसई ने यह भी बताया था कि कोविड-19 महामारी के कारण छूटे विषयों के परीक्षाओं के नतीजे पहले आयोजित हो चुकीं परीक्षाओं के अंकों और इंटरनल असेसमेंट के स्कोर के आधार पर दिए जाएंगे।

यहां चेक कर सकते हैं 10वीं और 12वीं के नतीजे

स्टूडेट्स 10वीं और 12वीं क्लास के नतीजे ऑनलाइन सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट (cbse.nic.in) पर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा छात्र अपना रिजल्ट cbseresults.nic.in और results.nic.in पर भी चेक कर सकते हैं।

वायरल हो रही है सीबीएसई की फेक अधिसूचना

इस बीच सीबीएसई की 10वीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट तारीख को लेकर एक फेक अधिसूचना वायरल हो रही है, जिसमें बताया जा रहा है कि 12वीं के नतीजे 11 जुलाई और 10वीं के नतीजे 13 जुलाई को जारी होंगे। सीबीएसई ने दसवीं और बारहवीं कक्षा के नतीजों को लेकर इस तरह की कोई भी अधिसूचना जारी नहीं की है।

ऐसा रहा था सीबीएसई के 10वीं और 12वीं का रिजल्ट

पिछले साल सीबीएसई की 10वीं क्लास में 91.1 प्रतिशत उतीर्ण हुए थे, जबकि 12वीं क्लास में 83.4 फीसदी छात्र पास हुए थे। 12वीं कक्षा में हंसिका शुक्ला और करिश्मा अरोड़ा ने टॉप किया था, जिन्होंने 500 अंकों में से 499 अंक हासिल किए थे। वहीं10वीं कक्षा में 13 ऐसे छात्र थे, जिन्होंने 500 में से 499 अंक हासिल किए थे।

टॅग्स :सीबीएसईसीबीएसई 10वी रिजल्टसीबीएसई 12वी रिजल्टसीबीएसई.एनआईसी.इनएग्जाम रिजल्ट्स
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेClass 12 Maths Paper QR Code: बारहवीं प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड से सीबीएसई ने किया मजाक?, प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड को स्कैन करते ही खुल रहा यूट्यूब वीडियो 

भारतमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर CBSE का बड़ा फैसला, इन देशों में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित; पूरी लिस्ट यहां

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी के पिता ने 10वीं की परीक्षा में शामिल न होने पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों बेटे ने छोड़ा एग्जाम

भारतCBSE Exams 2026: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, सेंटर में इन सामानों को ले जाने पर रोक, जानें रिपोर्टिंग टाइमिंग

भारतPariksha Pe Charcha 2026: दोहरा जीवन जीते-जीते हम सभी नहीं क्या पाखंडी बन जाते हैं!

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना