लाइव न्यूज़ :

CBSE Exam 2020: CAA-NRC के प्रदर्शनों के चलते CBSE की डेटशीट में नहीं होगा कोई बदलाव, फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

By स्वाति सिंह | Updated: December 29, 2019 15:32 IST

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेंकडरी एजुकेशन ने साल 2020 में आयोजित होने वाली दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा की डेट शीट जारी कर दी है। यह परीक्षाएं अगले साल फरवरी-मार्च में होंगी। बोर्ड की डेट शीट के अनुसार 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी से लेकर 20 मार्च तक चलेगी।

Open in App
ठळक मुद्देCBSE की परीक्षाएं अपने शेड्यूल के मुताबिक ही होंगीसाल 2020 में आयोजित होने वाली दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा की डेट शीट जारी कर दी है।

नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन चल रहा है। ऐसे में छात्रों के बीच परीक्षा की डेट को लेकर काफी कंफ्यूजन था। इन विरोध प्रदर्शन को लेकर कई यूनिवर्सिटी के इंटरनल एग्जाम टाल दिए गए थे।

ऐसे में यह कयास लगाए जा रहे है थे कि सीबीएसई की परीक्षाएं भी री-शेड्यूल की जाएंगी। हालांकि सीबीएसई के कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशंस संयम भारद्वाज ने यह साफ़ कर दिया है कि परीक्षाओं को री-शेड्यूल नहीं किया गया है।

उन्हें अपने निर्धारित समय पर ही आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि परीक्षाएं अपने शेड्यूल के मुताबिक ही होंगी और घोषित तारीखों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

नवभारत टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक भारद्वाज ने बताया कि 1929 के बाद से सीबीएसई बोर्ड ने एग्जाम की डेट में कभी कोई बदलाव या इसे रीशेड्यूल नहीं किया है। इस साल भी परीक्षाओं का आयोजन अपने निर्धारित समय पर ही होगा। यह एक राष्ट्रीय महत्व की परीक्षा है और कई छात्रों का भविष्य इस पर निर्भर करता है। बोर्ड को परीक्षा को बेहतर ढंग से आयोजित करने के लिए राज्य सरकारों और स्कूलों की सभी संभव सहायता मिलती है।' पहले कई मौकों पर कर्फ्यू के दौरान भी छात्रों को ऐडमिट कार्ड दिखाने के बाद परीक्षा स्थल तक जाने की अनुमति दी गई है।

बता दें कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेंकडरी एजुकेशन ने साल 2020 में आयोजित होने वाली दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा की डेट शीट जारी कर दी है। यह परीक्षाएं अगले साल फरवरी-मार्च में होंगी।

बोर्ड की डेट शीट के अनुसार 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी से लेकर 20 मार्च तक चलेगी। डेट शीट में दी गई जानकारी के मुताबिक 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से शुरु होकर 30 मार्च तक चलेगी।

पिछले साल की तरह इस साल भी बोर्ड की परीक्षाएं एक महीने पहले यानी फरवरी में शुरू हो रही है।  

टॅग्स :सीबीएसईसीबीएसई.एनआईसी.इन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेClass 12 Maths Paper QR Code: बारहवीं प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड से सीबीएसई ने किया मजाक?, प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड को स्कैन करते ही खुल रहा यूट्यूब वीडियो 

भारतमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर CBSE का बड़ा फैसला, इन देशों में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित; पूरी लिस्ट यहां

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी के पिता ने 10वीं की परीक्षा में शामिल न होने पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों बेटे ने छोड़ा एग्जाम

भारतCBSE Exams 2026: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, सेंटर में इन सामानों को ले जाने पर रोक, जानें रिपोर्टिंग टाइमिंग

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना