लाइव न्यूज़ :

सीबीएसई ने 12वीं के नतीजे जारी किए, 88.78 प्रतिशत स्टूडेंट पास, ऑनलाइन ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

By विनीत कुमार | Updated: July 13, 2020 12:52 IST

सीबीएसई ने 12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस साल कुल पास पर्सेंटेज 88.78 फीसदी रहा। वैसे भी ये कयास लगाए जा रहे थे कि सीबीएसई के रिजल्ट 15 जुलाई तक या इससे पहले आ सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसीबीएसई ने 12वीं के रिजल्ट जारी किए, 88.78 स्टूडेंट फीसदी हुए पासcbseresults.nic.in वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं अपने रिजल्ट

 केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। ये नतीजे छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। आप अपने नतीजे  'cbseresults.nic.in' पर जाकर चेक कर सकते हैं। एचआरडी मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट कर इस संबंध में जानकारी दी। CBSE की ओर से कहा गया है कि इस बार कोई मेरिट लिस्ट नहीं जारी होगी।

गौरतलब है कि कोरोना संकट के कारण कुछ विषय की परीक्षा नहीं हो सकी थी। ऐसे में इन विषयों के नतीजों को इंटरनल एसेस्मेंट के आधार पर जारी किया है।

कोरोना संकट के कारण इस बार परीक्षा के नतीजों में भी देरी हुई। आमतौर पर पर सीबीएसई के 10वीं और 12वीं के नतीजे मई के महीने में आ जाते थे। हालांकि, इस बार बाकी बचे विषयों की परीक्षा होनी चाहिए या नहीं, इसे लेकर भी कंफ्यूजन बना रहा। आखिरकार मामलासुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा और फिर इंटरनल एसेस्मेंट के आधार पर रिजल्ट जारी करने का फैसला हुआ।

CBSE Class 12 Result: सीबीएसई 12वीं के नतीजे ऐसे करें चेक

सीबीएसई के 12वीं के अपने नतीजे देखने के लिए आपको सबसे पहले cbseresults.nic.in वेबसाइट पर जाना होगा। यहां आपको रिजल्ट का लिंक मिलेगा, जिसे क्लिक करना है। इसके बाद स्कूल का कोड और अपना रोल नंबर मांगी हुई जगह पर डाल दें। ये डिटेल सब्मिट करने के साथ ही नतीजे आपके कंम्प्यूट स्क्रिन पर सामने होंगे।

बता दे कि पिछले साल सीबीएसई ने 12वीं के नतीजे 2 मई को जारी किए थे। वहीं, 10वीं के नतीजे 6 मई को आए थे। पिछले साल 12वीं में 83.40 प्रतिशत स्टूडेंट पास होने में कामयाब हुए थे।

CBSE Class 12 Result: लड़कियों ने मारी बाजी

इस बार भी लड़कियों ने लड़कों से बाजी मारी। लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत लड़कों की तुलना में 5.96 प्रतिशत अधिक रहा। सीबीएसई द्वारा जारी बयान के अनुसार, इस वर्ष 12वीं कक्षा में परीक्षार्थियों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 88.78 रहा जो पिछले साल से 5.38 प्रतिशत ज्यादा है। 

इस साल भी लड़कियों ने लड़कों से बाजी मारी है। जहां लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 92.15 रहा, वहीं लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.19 रहा। लड़कों के मुकाबले लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 5.96 फीसद अधिक है। ट्रांसजेंडर का पास प्रतिशत 66.67 प्रतिशत दर्ज किया गया। 

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :सीबीएसई 12वी रिजल्टसीबीएसईसीबीएसई.एनआईसी.इन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेClass 12 Maths Paper QR Code: बारहवीं प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड से सीबीएसई ने किया मजाक?, प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड को स्कैन करते ही खुल रहा यूट्यूब वीडियो 

भारतमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर CBSE का बड़ा फैसला, इन देशों में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित; पूरी लिस्ट यहां

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी के पिता ने 10वीं की परीक्षा में शामिल न होने पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों बेटे ने छोड़ा एग्जाम

भारतCBSE Exams 2026: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, सेंटर में इन सामानों को ले जाने पर रोक, जानें रिपोर्टिंग टाइमिंग

भारतPariksha Pe Charcha 2026: दोहरा जीवन जीते-जीते हम सभी नहीं क्या पाखंडी बन जाते हैं!

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना