लाइव न्यूज़ :

CBSE 2019 Results: 10वीं और 12वीं के नतीजों की वायरल हो रही तारीख गलत है, जानिए कब आयेगा रिजल्ट

By विनीत कुमार | Updated: April 20, 2019 12:53 IST

इस साल सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा 31 लाख से ज्यादा छात्रों ने दी है। ये परीक्षा 4 अप्रैल को खत्म हुई।

Open in App
ठळक मुद्देसीबीएसई के अधिकारियों ने बताया, इंटरनेट पर वायरल तारीख केवल अफवाह है31 लाख छात्रों ने दी है इस साल सीबीएसआई की 10वीं और 12वीं की परीक्षाअधिकारियों के अनुसार मई के तीसरे हफ्ते में नतीजे की संभावना है

Central Board of Secondary Education (CBSE) Class 10th and 12th Results 2019: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं और 12वीं के नतीजों की तारीख की घोषणा से संबंधित इंटरनेट पर वायरल हो रही सूचना को फर्जी बताया है। इंटरनेट पर ऐसी सूचनाएं वायरल हैं कि सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं के नतीजों की घोषणा की तारीख तय कर दी है। वायरल मैसेज के अनुसार 8 मई को 10वीं और 15 मई को 12वीं के नतीजे आएंगे। हालांकि बोर्ड ने इससे साफ इनकार किया है।

इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार सीबीएसई चेयरमैन अनीता करवाल ने बताया, 'ये केवल अफवाह है और मैं सभी मीडिया वालों से गुजारिश करती हूं कि ऐसी सूचना प्रसारित न की जाए। सभी अधिकारियों को सख्त हिदायत दी गई है कि फिलहाल मीडिया से बात नहीं करे क्योंकि कॉपियों की जांच अभी जारी है। अभी से 10वीं और 12वीं के नजीते की तारीख की घोषणा बहुत जल्दबाजी होगी।'  

अनीता ने साथ ही कहा, 'सभी मीडिया वालों को नतीजे घोषित होने के एक दिन पहले सूचना दी जाएगी। फिलहाल, मई का तीसरा हफ्ता (12 मई से 17 मई) संभावित तारीख हो सकती है। यह हालांकि बदल भी सकता है।'

बता दें कि इससे पहले भी सीबीएसई के सेक्रेटरी अनुराग त्रिपाठी ने भी नतीजों के लिए 13 मई से 17 मई, 2019 के बीच संभावित तारीख बताई थी। नतीजे घोषित होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट  cbse.nic.in और cbseresults.nic.in पर जाकर आसानी से नतीजे देख सकेंगे।

इस साल सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा 31 लाख से ज्यादा छात्रों ने दी है। ये परीक्षा 4 अप्रैल को खत्म हुई। इस दौरान 18.1 लड़के और करीब 12.9 लड़कियों ने सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षा दी।

टॅग्स :सीबीएसईएग्जाम रिजल्ट्ससीबीएसई.एनआईसी.इन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेClass 12 Maths Paper QR Code: बारहवीं प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड से सीबीएसई ने किया मजाक?, प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड को स्कैन करते ही खुल रहा यूट्यूब वीडियो 

भारतमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर CBSE का बड़ा फैसला, इन देशों में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित; पूरी लिस्ट यहां

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी के पिता ने 10वीं की परीक्षा में शामिल न होने पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों बेटे ने छोड़ा एग्जाम

भारतCBSE Exams 2026: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, सेंटर में इन सामानों को ले जाने पर रोक, जानें रिपोर्टिंग टाइमिंग

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना