लाइव न्यूज़ :

CBSE Board Exam 2020: 2 दिन बाद से शुरू हो रहे बोर्ड एग्जाम का छोड़ें टेंशन छात्र, अच्छे करियर के लिए करें पढ़ाई

By एसके गुप्ता | Updated: February 13, 2020 08:52 IST

सीबीएसई के 10वीं और 12वीं का एग्जाम 15 फरवरी से शुरू होने जा रहे हैं। ऐसे में छात्रों को परीक्षा को लेकर टेंशन बढ़ती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देछात्र बोर्ड परीक्षा का तनाव छोड़कर अच्छा करियर बनाने के लिए पढें.बोर्ड परीक्षाएं दो दिन बाद यानी 15 फरवरी से शुरू होने जा रही है.

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की दसवीं-बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं दो दिन बाद यानी 15 फरवरी से शुरू होने जा रही है. बोर्ड परीक्षा का भय छात्रों के मन से दूर करने के लिए बोर्ड अध्यक्ष अनीता करवाल ने छात्रों के नाम एक पत्र लिखा है. इसमें उन्होंने अपने एक सहयोगी की बेटी की बोर्ड परीक्षा की कहानी सुनाते हुए छात्रों को प्रोत्साहित किया है.

पत्र के अनुसार सहयोगी की बेटी ने दिन-रात पढ़ाई की लेकिन जब बोर्ड परीक्षा का परिणाम आया तो बेटी का रिजल्ट सामान्य औसत वाला था. इससे मेरे सहयोगी यानी बच्ची के पिता को काफी तकलीफ हुई, क्योंकि रात-रातभर जागकर पिता बच्ची की परीक्षा तैयारी में मदद करता था. घर आने पर बच्ची ने पिता का उतरा हुआ चेहरा और हाथ में अपना रिपोर्ट कार्ड देखकर कहा कि 'पापा बुरा महसूस मत करो, आपने अपना श्रेष्ठ दिया है.' इस बच्ची की प्रतिक्रिया ने यह साबित कर दिया कि बोर्ड परीक्षा आपकी जिंदगी पर शासन नहीं कर सकती.

छात्र बोर्ड परीक्षा का तनाव छोड़कर अच्छा करियर बनाने के लिए पढें. अंकों को लेकर परेशान न हों सीबीएसई चेयरपर्सन अनीता करवाल ने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि स्कूली समय जीवन के सबसे सुनहरे लम्हे होते हैं. जहां तक पढ़ाई और बोर्ड परीक्षा का सवाल है तो विभिन्न विषयों के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए स्कूली शिक्षा जरू री होती है.

उन्होंने छात्रों को राय देते हुए कहा है कि छात्रों को अपने अंकों के बारे में बहुत ज्यादा परेशान होने की जरू रत नहीं है, क्योंकि भविष्य में रोजगार देने वाला नियोक्ता इन अंकों की बजाए यह देखेगा कि क्या आप रचनात्मक और परिश्रमी हैं?

टॅग्स :सीबीएसईसीबीएसई 10वी रिजल्टसीबीएसई 12वी रिजल्टसीबीएसई.एनआईसी.इन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेClass 12 Maths Paper QR Code: बारहवीं प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड से सीबीएसई ने किया मजाक?, प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड को स्कैन करते ही खुल रहा यूट्यूब वीडियो 

भारतमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर CBSE का बड़ा फैसला, इन देशों में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित; पूरी लिस्ट यहां

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी के पिता ने 10वीं की परीक्षा में शामिल न होने पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों बेटे ने छोड़ा एग्जाम

भारतCBSE Exams 2026: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, सेंटर में इन सामानों को ले जाने पर रोक, जानें रिपोर्टिंग टाइमिंग

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना