लाइव न्यूज़ :

CBSE ने जारी किया कक्षा 10वीं के री-इवेल्यूएशन का रिजल्ट, cbseresults.nic.in पर करें चेक

By धीरज पाल | Updated: August 11, 2018 15:04 IST

बता दें कि इस साल सीबीएसई बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे पिछले ही महीने जारी किया था। इसके बाद बोर्ड हर साल की तरह इस साल भी दोबारा मूल्यांकन के बाद इसके नतीजे घोषित किया।

Open in App

नई दिल्ली, 11 अगस्त: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी ने कक्षा 10वीं के री-इवेल्यूएशन का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट  cbse.nic.in और cbseresults.nic.in  पर मौजूद है। बता दें कि परिणाम घोषित के बाद सीबीएसई बोर्ड दोनों कक्षाओं की पुनर्मूल्यांकन के कार्य शुरू कर दिया था। ताजा खबरों के मुताबिक पुन: मुल्याकंन की गई कॉपियों में लगभग 50 फीसदी से अधिक छात्रों के नजीते पूरी तरह बदल गए। इसके अलावा सीबीएसई के टॉपर्स का नाम भी बदल गया है। बताया जा रहा है कि दोबारा कॉपियों के मूल्यांकन के बाद नागपुर की इश्रिता गुप्ता ने टॉप किया है। 

बता दें कि इस साल सीबीएसई बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे पिछले ही महीने जारी किया था। इसके बाद बोर्ड हर साल की तरह इस साल भी दोबारा मूल्यांकन के बाद इसके नतीजे घोषित किया। दोबारा मूल्यांकन के बाद टॉपर इश्रिता अपने कुछ विषयों में कम नंबर को लेकर असंतुष्ट थी। उन्होंने दोबारा से कॉपियों की मूल्यांकन के लिए अप्लाई किया था। इसके बाद नतीजा बदल गया और उन्हें टॉपर का स्थान मिल गया। पिछले रिजल्ट में उन्हें 95 फीसदी अंक प्राप्त हुए थे लेकिन दोबारा मूल्यांकन के बाद उन्हें 22 अंक एक्स्ट्रा मिले। 

ऐसे चेक करें री-इवेल्यूएशन का रिजल्ट

- छात्र सबसे पहले CBSE  की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाए।- इसके बाद यहां आपको रिजल्ट का लिंक प्राप्त होगा। - यहां अपने रोल नंबर, नाम और जन्मतिथि दर्ज करें। - सब्मिट लिंक पर क्लिक करें। यहां अपने रिजल्ट को डाउनलोड करें।- रिजल्ट का प्रिंट आउट जरूर करा लें। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें। 

टॅग्स :सीबीएसईसीबीएसई.एनआईसी.इन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतCBSE कक्षा 12 के नतीजों पर विवाद: बोर्ड ने कहा- मूल्यांकन में नहीं हुआ AI का इस्तेमाल

भारतCBSE New Rule: अब 9वीं और 10वीं में छात्रों को पढ़नी होंगी तीन भाषाएं, जानिए बोर्ड के इस बड़े फैसले की वजह

भारतCBSE छात्रों के लिए 1 जुलाई से कक्षा नौवीं के लिए तीन भाषाओं की पढ़ाई अनिवार्य

भारतCBSE Class 12 Result 2026 Updates: 17000 से अधिक बच्चों के 95 और 94,000 से अधिक छात्रों को 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक

भारतCBSE Class 12 Result 2026 Out: 85.20% छात्र पास, डिजीलॉकर और आधिकारिक साइट पर तुरंत चेक करें अपना स्कोर

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना