लाइव न्यूज़ :

CBSE Board: 10वीं व 12वीं परीक्षा के बचे विषयों की आई डेटशीट, जानें कब किस विषय की होगी परीक्षा

By अनुराग आनंद | Updated: May 18, 2020 14:05 IST

आज बोर्ड द्वारा जारी डेटशीट के मुताबिक, 12वीं के छात्र 1 जुलाई लेकर 15 जुलाई तक बचे विषयों की परीक्षा दे पाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देडेटशीट के मुताबिक, 12वीं के छात्र 1 जुलाई को होमसाइंस की परीक्षा दे पाएंगे।नॉर्थ इस्ट दिल्ली के 10वीं के छात्रों की परीक्षा 1 जुलाई से 15 जुलाई तक आयोजित की जाएगी।

नई दिल्ली:सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं क्लास की परीक्षाओं की डेटशीट 16 मई, 2020 को शाम 5 बजे जारी की जानी थी जिसे स्थगित कर दिया गया था। अब आज (सोमवार) को सीबीएसई मुख्यालय ने इन परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं क्लास की बची हुई परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान पहले हो चुका है। ये परीक्षाएं 1 से 15 जुलाई के बीच होंगी। 

ऐसे में डेटशीट का छात्रों को इतंजार था, जो अब समाप्त हो गया है। आज बोर्ड द्वारा जारी डेटशीट के मुताबिक, 12वीं के छात्र 1 जुलाई को होमसाइंस की परीक्षा दे पाएंगे। इसके अलावा, 2 जुलाई को हिंदी (इलेक्टिव व कोर), 3 जुलाई को भौतिकी, 4 जुलाई के एकांटेंसी, 6 जुलाई को केमेस्ट्री की परीक्षा दे पाएंगे। इसके अलावा, भी 12 वीं के दूसरे बचे विषयों की तारीख नीचे इमेज में देख सकते हैं।

इसके साथ ही, नार्थ इस्ट दिल्ली में फैली हिंसा के दौरान जिन 10वीं के छात्रों की परीक्षा स्थगित की गई थी। उनके लिए भी सीबीएसई ने डेटशीट जारी की है। नॉर्थ इस्ट दिल्ली के 10वीं के छात्रों की परीक्षा 1 जुलाई से 15 जुलाई तक आयोजित की जाएगी।

बता दें कि कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से बोर्ड ने 12वीं की परीक्षा को टालने का फैसला लिया था। जिन विषयों की परीक्षा को टाला गया था, अब एक बार फिर से उन विषयों की परीक्षा के लिए सीबीएसई ने डेटशीट जारी कर दी है।

टॅग्स :सीबीएसईexamइंडियादिल्लीदिल्ली हिंसाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना