लाइव न्यूज़ :

CBSE 12th Results Declared: 12वीं का परिणाम घोषित, टॉप 20 में 11 लड़कियां, कुल 84.3 बच्चे हुए पास, यहाँ देखे रिजल्ट cbse.nic.in, cbseresults.nic.in

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: May 2, 2019 13:39 IST

Central Board of Secondary Education (CBSE) 12th Results 2019 Declared: सीबीएसई के 12वीं रिजल्ट में 79.4 प्रतिशत लड़के और 88.70 प्रतिशत लड़कियां पास हुई हैं।

Open in App

CBSE Result 2019: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने गुरुवार को 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in या cbseresults.nic.in पर लॉगइन कर परिणाम आसानी से देख सकते हैं।सीबीएसई की परीक्षा समिति ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करके 12वीं के रिजल्ट जारी किए है। इस बार के परिणामों में भी लड़कियों ने बाजी मारी है. टॉप 20 में 11 लड़कियां हैं. इसके साथ ही 12 वीं के टॉपर्स के नामों की घोषणा भी की गई, जिसमें हंसिका शुक्ला और करिश्मा अरोड़ा ने 499 नंबर पाकर 12 वीं टॉप किया है. टॉप दूसरे पोजिशन पर तीन लड़कियां हैं।सीबीएसई बोर्ड में 12वीं में कुल 84.3 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं. इनमें 79.4 प्रतिशत लड़के पास हुए और 88.70 प्रतिशत लड़कियां पास हुई हैं। सीबीएसई में 98.3 प्रतिशत के साथ सबसे अच्छा रिजल्ट त्रिवेंद्रम रीजन का रहा है। दूसरे नंबर पर 92.3 प्रतिशत के साथ चेन्नई रीजन रहा। वहीं तीसरे नंबर पर दिल्ली रीजन 91.87 प्रतिशत रहा है।

बता दें इस साल सीबीएसई बोर्ड की कुल 31 लाख से ज्यादा छात्रों ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा दी है। ये परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होकर 4 अप्रैल तक चली थी। इस बार परीक्षा में 18.1 लड़के और करीब 12.9 लड़कियां शामिल हुईं।

 

टॅग्स :सीबीएसईसीबीएसई 12वी रिजल्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेClass 12 Maths Paper QR Code: बारहवीं प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड से सीबीएसई ने किया मजाक?, प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड को स्कैन करते ही खुल रहा यूट्यूब वीडियो 

भारतमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर CBSE का बड़ा फैसला, इन देशों में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित; पूरी लिस्ट यहां

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी के पिता ने 10वीं की परीक्षा में शामिल न होने पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों बेटे ने छोड़ा एग्जाम

भारतCBSE Exams 2026: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, सेंटर में इन सामानों को ले जाने पर रोक, जानें रिपोर्टिंग टाइमिंग

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना