लाइव न्यूज़ :

CBSE 10th Class Result 2019: केरल की भावना एन शिवदास ने किया ऑल इंडिया टॉप, यहां देखें टॉपर लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 6, 2019 15:41 IST

CBSE Class(X) 10th Result 2019: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in पर घोषित कर दिया है। यहां से छात्र अपना रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे सीबीएसी बोर्ड की 10वीं में 13 छात्रों ने 500 में से 499 अंक हासिल किया हैइस साल सीबीएसई बोर्ड की 10वीं कक्षा में कुल 91.1 % छात्र-छात्राएं पास हुए हैं

CBSE 10th Result 2019: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सोमवार (6 मई) को 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसके साथ ही सीबीएसई बोर्ड ने टॉपर्स की लिस्ट जारी कर दी है। केरल की भावना एन शिवदास ऑल इंडिया टॉपर हैं। 

बता दें कि सीबीएसी बोर्ड की 10वीं रिजल्ट में 13 छात्रों ने 500 में से 499 अंक हासिल किया है। परीक्षार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in या cbseresults.nic.in पर लॉगइन कर परिणाम आसानी से देख सकते हैं।

सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा समिति प्रेस कॉन्फ्रेंस करके 10वीं का रिजल्ट जारी किए है। बोर्ड ने विभिन्न रीजन के टॉपर्स की लिस्ट जारी किया है। देहरादून रीजन से सिद्धांत पिंगोरिया ने 500 में से 499 अंक हासिल किए हैं। इस साल सीबीएसई बोर्ड की 10वीं कक्षा में कुल 91.1 % छात्र पास हुए हैं। त्रिवेंद्रम रीजन में 99.85% छात्र पास हुए हैं, वहीं, चेन्नई में 99%, अजमेर में 95.89% छात्र पास हुए हैं।  

यहां देखें उन 13 छात्रों के नाम जिन्हें 500 में से 499 अंक हासिल हुए हैं:

CBSE ने 2 फरवरी से 29 मार्च 2019 तक 27 लाख उम्मीदवारों के लिए 10वीं की परीक्षा आयोजित की थी। छात्र अपने स्कोर जांचने के लिए cbseresults.nic.in और cbse.nic.in पर जा सकते हैं। साल 2018 में 10वीं के कुल छात्रों में से 86.70 प्रतिशत छात्रों ने यह परीक्षा पास की थी।

स्मृति ईरानी के बेटी को मिले 82% मार्क्स 

 बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के बेटी ने सीबीएसई की 10वीं कक्षा में 82 फीसदी अंक हासिल किया है। स्मृति ईरानी ने ट्वीट करके खुद यह जानकारी दी है।

इससे पहले स्मृति ईरानी के बेटे जोहर ने सीबीएसई की 12वीं की कक्षा में 94 फीसदी अंक हासिल किया है।  स्मृति ईरानी ने ट्वीट करके कहा कि 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। ईरानी ने कहा कि सारे चुनौतियों के बावजूद उसने अच्छा किया है। मुझे अपनी बेटी पर गर्व है। वहीं, अरविंद केजरीवाल पुलकित केजरीवाल ने 12वीं कक्षा में  96.4% अंक हासिल किया था।

 

टॅग्स :सीबीएसई 10वी रिजल्टसीबीएसई.एनआईसी.इनएग्जाम रिजल्ट्ससीबीएसई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेClass 12 Maths Paper QR Code: बारहवीं प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड से सीबीएसई ने किया मजाक?, प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड को स्कैन करते ही खुल रहा यूट्यूब वीडियो 

भारतमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर CBSE का बड़ा फैसला, इन देशों में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित; पूरी लिस्ट यहां

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी के पिता ने 10वीं की परीक्षा में शामिल न होने पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों बेटे ने छोड़ा एग्जाम

भारतCBSE Exams 2026: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, सेंटर में इन सामानों को ले जाने पर रोक, जानें रिपोर्टिंग टाइमिंग

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना