लाइव न्यूज़ :

CBSE 10th 12th Result 2020: सीबीएसई बोर्ड 15 जुलाई तक जारी करेगा 10वीं, 12वीं का रिजल्ट, नहीं करना पड़ेगा ज्यादा इंतजार

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 26, 2020 11:44 IST

सुप्रीम कोर्ट ने सीबीएसई को रद्द परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों को अंक देने की मूल्यांकन योजना पर आगे बढ़ने की अनुमति दी है। कोविड-19 महामारी के मद्देनजर सीबीएसई की जुलाई महीने में प्रस्तावित 10वीं और 12वीं कक्षाओं की शेष परीक्षायें रद्द कर दी गई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसीबीएसई बोर्ड के 10वीं, 12वीं के परिणाम 15 जुलाई तक घोषित कर दिए जाएंगे। सीबीएसई का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे।

CBSE 10th 12th Result 2020: सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा देने वाले छात्रों को अब रिजल्ट के लिए ज्यादा दिनों तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। दरअसल, बोर्ड की ओर से साफ कर दिया गया है कि 10वीं, 12वीं के परिणाम 15 जुलाई तक घोषित कर दिए जाएंगे। वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को सीबीएसई को जुलाई में निर्धारित 10वीं और 12वीं कक्षाओं की शेष बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने के संबंध में अधिसूचना जारी करने की अनुमति दी।सुप्रीम कोर्ट ने सीबीएसई को रद्द परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों को अंक देने की मूल्यांकन योजना पर आगे बढ़ने की अनुमति दी है। वहीं, सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा है कि अगर 12वीं कक्षा के विद्यार्थी वैकल्पिक परीक्षाओं में शामिल होते हैं तो प्राप्त किए गए अंक अंतिम स्कोर माने जाएंगे। इससे पहले गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया गया कि कोविड-19 महामारी के मद्देनजर सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड की जुलाई महीने में प्रस्तावित 10वीं और 12वीं कक्षाओं की शेष परीक्षायें रद्द कर दी गई हैं। ये परीक्षाएं जुलाई महीने में आयोजित करने का कार्यक्रम था। 

CBSE: 12वीं के छात्रों के पास परीक्षा का विकल्प मौजूद

सीबीएसई बोर्ड के 12वीं कक्षा के छात्रों के पास बाद में परीक्षा देने या फिर पिछली तीन आंतरिक परीक्षाओं में प्रदर्शन के आधार पर मूल्यांकन का रास्ता चुनने का विकल्प उपलब्ध रहेगा। परंतु 10वीं कक्षा के छात्रों के लिये पुन:परीक्षा का विकल्प नहीं होगा। हालांकि, आईसीएसई बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के पास दुबारा परीक्षा का विकल्प उपलब्ध नहीं होगा। न्यायालय कोविड-19 महामारी के बढ़ते मामलों के मद्देनजर सीबीएसई द्वारा 12वीं कक्षा के लिये एक से 15 जुलाई के दौरान परीक्षायें आयोजित करने संबंधित 18 मई की अधिसूचना रद्द करने के लिये दायर याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा था। आईसीएसई बोर्ड से भी इसी तरह की राहत का अनुरोध किया गया था। 

लॉकडाउन के चलते स्थगित की गई थीं परीक्षाएं

सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षायें 15 फरवरी से शुरू हुयी थीं। ये परीक्षायें तीन अप्रैल को समाप्त होनी थीं। इसी तरह, 10वीं की परीक्षायें 21 फरवरी को शु्रू हुयीं थीं और उन्हें 29 मार्च को समाप्त होना था, लेकिन इसी दौरान 25 मार्च को देश में कोविड-19 महामारी की वजह से लॉकडाउन घोषित कर दिया गया था। 

टॅग्स :सीबीएसईसीबीएसई 10वी रिजल्टसीबीएसई 12वी रिजल्टसीबीएसई.एनआईसी.इन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेClass 12 Maths Paper QR Code: बारहवीं प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड से सीबीएसई ने किया मजाक?, प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड को स्कैन करते ही खुल रहा यूट्यूब वीडियो 

भारतमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर CBSE का बड़ा फैसला, इन देशों में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित; पूरी लिस्ट यहां

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी के पिता ने 10वीं की परीक्षा में शामिल न होने पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों बेटे ने छोड़ा एग्जाम

भारतCBSE Exams 2026: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, सेंटर में इन सामानों को ले जाने पर रोक, जानें रिपोर्टिंग टाइमिंग

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना