लाइव न्यूज़ :

CBSE exams 2020: सीबीएसई परीक्षा पर स्टे लगाने के लिए पेरेंट्स ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, कहा- इसे रोका जाए

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 10, 2020 14:39 IST

CBSE exams 2020: सीबीएसई 10वीं और 12वीं की लंबित बोर्ड परीक्षाओं के कार्यक्रम घोषित कर चुका है। इसके अनुसार परीक्षाएं 1 से 15 जुलाई के बीच आयोजित करायी जाएंगी।

Open in App
ठळक मुद्देसीबीएसई के परीक्षा करवाने के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई।याचिका में कहा गया है कि CBSE को कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर छात्रों को अंक देने का निर्देश दिया जाए।

CBSE 10th 12th Exams 2020: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं और 12वीं की शेष परीक्षाओं को 1 से 15 जुलाई तक करवाने का फैसला लिया था, जिसको रद्द करवाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई। याचिका में कहा गया है कि CBSE को कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर छात्रों को अंक देने का निर्देश दिया जाए।

देश भर में कोरोना वायरस के लगातार मामले बढ़ रहे हैं। इसी को लेकर माता-पिता ने चिंता व्यक्त की और कहा कि जो छात्र परीक्षा दे रहे हैं, वे वायरस के संपर्क में आ सकते हैं। उन्होंने अदालत से हस्तक्षेप करने की गुहार लगाई और सीबीएसई के फैसले पर रोक लगाने के लिए अनुरोध किया है। सीबीएसई 10वीं और 12वीं की परीक्षा पूरे देश में 15,000 केंद्रों पर आयोजित करवाने जा रही है।

CBSE: 10वीं की परीक्षाएं केवल उत्तर पूर्वी दिल्ली में लंबित है

सीबीएसई 10वीं और 12वीं की लंबित बोर्ड परीक्षाओं के कार्यक्रम घोषित कर चुका है। इसके अनुसार परीक्षाएं 1 से 15 जुलाई के बीच आयोजित करायी जाएंगी। कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए 25 मार्च को लागू देशव्यापी लॉकडाउन के कारण परीक्षाएं स्थगित कर दी गई थीं। कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा केवल उत्तर पूर्वी दिल्ली में लंबित है। संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन के चलते उत्पन्न हुई कानून और व्यवस्था की स्थिति के चलते यहां परीक्षा स्थगित की गई थी। 

कक्षा 10वीं की परीक्षाएं चार दिन तक चलेंगी। पहला पेपर सामाजिक विज्ञान का होगा, जबकि अगले दिन छात्रों की विज्ञान विषय की परीक्षा होगी। 10 जुलाई को हिंदी के दोनों पाठ्यक्रमों और 15 जुलाई को अंग्रेजी के दोनों पाठ्यक्रमों की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

CBSE: 12वी परीक्षा का शिड्यूल

कक्षा 12वीं का परीक्षा कार्यक्रम दो भागों में होगा जिसमें पहला हिस्सा उत्तरपूर्वी दिल्ली की परीक्षाओं और दूसरा हिस्सा देश के अन्य स्थानों की लंबित परीक्षाओं के लिए होगा। उत्तरपूर्वी दिल्ली में भौतिकी की परीक्षा तीन जुलाई, अकाउंटेंसी (चार जुलाई), रसायन विज्ञान (छह जुलाई), अंग्रेजी (आठ जुलाई) और राजनीति विज्ञान (14 जुलाई) की परीक्षीआ आयोजित की जाएगी। 

इसके अलावा 15 जुलाई को उत्तरपूर्वी दिल्ली में कक्षा 12वीं की गणित, अर्थशास्त्र, इतिहास और जीव विज्ञान की परीक्षाएं होंगी। कक्षा 12वीं की गृह विज्ञान की परीक्षा एक जुलाई को आयोजित की जाएगी और अगले दिन हिंदी के दोनों पाठ्यक्रमों की परीक्षा होगी। कक्षा 12वीं के व्यावसायिक अध्ययन की परीक्षा नौ जुलाई को होगी। इसके बाद 10 जुलाई को जैव प्रौद्योगिकी और 11 जुलाई को भूगोल की परीक्षा होगी। 

टॅग्स :सीबीएसईसीबीएसई 12वी रिजल्टसीबीएसई 10वी रिजल्टसीबीएसई.एनआईसी.इन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेClass 12 Maths Paper QR Code: बारहवीं प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड से सीबीएसई ने किया मजाक?, प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड को स्कैन करते ही खुल रहा यूट्यूब वीडियो 

भारतमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर CBSE का बड़ा फैसला, इन देशों में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित; पूरी लिस्ट यहां

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी के पिता ने 10वीं की परीक्षा में शामिल न होने पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों बेटे ने छोड़ा एग्जाम

भारतCBSE Exams 2026: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, सेंटर में इन सामानों को ले जाने पर रोक, जानें रिपोर्टिंग टाइमिंग

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना