लाइव न्यूज़ :

Bihar Board Result 2018: बिहार बोर्ड के छात्र आज से करें स्क्रूटनी के लिए आवेदन, ये है अंतिम तारीख

By धीरज पाल | Updated: June 28, 2018 15:36 IST

Bihar Board Result 2018: बिहार बोर्ड के कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित हो चुके हैं। अगर बिहार बोर्ड के छात्र अपने नंबर से संतुष्ट नहीं है तो स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं। बिहार बोर्ड के चेयरमैने आनंद किशोर ने जानकारी देते हुए कहा कि आज से स्क्रूटनी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। छात्र स्क्रूटनी के लिए बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट biharboard.online  पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

Open in App

पटना, 28 जून: बिहार बोर्ड के कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित हो चुके हैं। अगर बिहार बोर्ड के छात्र अपने नंबर से संतुष्ट नहीं है तो स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं। बिहार बोर्ड के चेयरमैने आनंद किशोर ने जानकारी देते हुए कहा कि आज से स्क्रूटनी की प्रक्रिया शुरू कर दी है।  बिहार बोर्ड के जो छात्र अपने परिणाम या प्राप्त अंक से संतुष्ट नहीं है वो आज से स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि स्कूटनी के लिए बिहार बोर्ड के छात्र 5 जूलाई तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को प्रत्येक विषय के लिए 70 रुपये अदा करना होगा। छात्र स्क्रूटनी के लिए बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट biharboard.online  पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

बिहार बोर्ड के छात्रों को बता दें कि स्क्रूटनी में जो नंबर उत्तर पुस्तिका के अंदर के नंबर मुख्य पेज पर नहीं है तो फिर उसके लिए बदलाव कर सकते हैं। इसके अलावा रिजल्ट के अंकों में गलती है तो इसकी भी सुधार की जा सकती है। 

ऐसे करें स्क्रूटनी के लिए आवेदन

बिहार बोर्ड के छात्र स्क्रूटनी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। यहां उन्हें अप्लाई फॉर स्क्रूटनी लिंक पर क्लिक करना होगा। अगर छात्र 10वीं के लिए अप्लाई कर रहा है तो उसे अप्लाई फॉर क्लास 10 स्क्रूटनी के लिंक पर जाए और 12वीं का छात्र है तो अप्लाई फॉर क्लास 12 स्क्रूटनी के लिंक पर क्लिक करें।  इसके बाद पूछी गई जानकारीयां भरनी होगी जैसे रोल नंबर, नाम।इसके बाद सभी विषयों के नंबर के साथ एक पेज खुलेगा। स्टूडेंट को जिस सब्जेक्ट की स्क्रूटनी करानी है, उसके आगे बॉक्स पर क्लिक करना होगा।  छात्रों को बता दें कि स्क्रूटनी के लिए उनके अंक प्रमाण पत्र लेना आवश्यक है। 

गौरतलब है कि हाल ही में बिहार बोर्ड ने मैट्रिक का रिजल्ट जारी किया था। चेयरमैन आनंद किशोर ने रिजल्ट की घोषणा करते हुए बताया कि इस साल 68.9 फीसदी छात्र पास हुए हैं। बता दें कि इस साल बिहार बोर्ड में कुल 17 लाख से अधिक छात्र ने मैट्रिक की परीक्षाएं दी थी। जिसमें 6 लाख से अधिक लड़के और 5 लाख से अधिक लड़कियां पास हुई। 

टॅग्स :एग्जाम रिजल्ट्सबिहारबोर्ड.एसी.इन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

भारतJKBOSE Class 11th Result: जम्मू-कश्मीर बोर्ड के 11वीं के रिजल्ट जारी, यहां दिए लिंक से अभी चेक करें परिणाम

भारतजम्मू-कश्मीर शिक्षा बोर्ड रिजल्टः कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं में लड़कियों ने मारी बाजी, देखिए जिलेवार प्रतिशत

भारतCBSE Board 10th, 12th Result 2025: जारी हो गया 12वीं का रिजल्ट, लड़कियों ने मारी बाजी; यहां जानें फुल डिटेल

भारतउज्ज्वल भविष्य के द्वार खोलने वाला पहला पड़ाव

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना