लाइव न्यूज़ :

Bihar Board Exam: बिहार में इंटरमीडिएट की परीक्षा का पहला दिन, छात्र-छात्राओं को उतारने पड़े जूते-मोजे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 3, 2020 11:37 IST

बिहार में बोर्ड परीक्षाओं में जूते-मोजे पर बैन का दृश्य पहले ही दिन देखने को मिला। पटना के जेडी विमेंस कॉलेज सहित कई केंद्रों पर किसी भी परीक्षार्थी को जूते मोजे के साथ प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में छात्र-छात्राओं के जूते-मोजे पहनकर आने पर बैनबिहार में इस बार बारहवीं की परीक्षा में 12.05 लाख छात्र और छात्राएं बैठ रहे हैं

बिहार में इंटरमीडिएट की परीक्षा सोमवार(3 जनवरी) से शुरू हो गई। परीक्षा में नकल और अन्य धांधली को रोकने के लिए बिहार बोर्ड (BSEB) ने इस बार परीक्षार्थियों के जूते-मोजे पहनकर आने पर बैन लगा दिया है। इसका नजारा सोमवार सुबह विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर देखने को भी मिला। पटना के जेडी विमेंस कॉलेज में किसी भी परीक्षार्थी को जूते मोजे के साथ प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई।

इस संबंध में जेडी वीमेंस कॉलेज परीक्षा केंद्र पर परीक्ष इंचार्ज ए. के. यादव ने बताया कि परीक्षा केंद्र में विद्यार्थीयों को जूते और मौजे पहनकर अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस केंद्र पर लगभग 1900 विद्यार्थी परीक्षा में बैठ रहे हैं। 

बता दें  इस बार बिहार में बारहवीं की परीक्षा में 12.05 लाख छात्र और छात्राएं बैठेंगे। इनमें 5.30  लाख लड़कियां और 6.56 लाख लड़के शामिल हैं। 

बिहार बोर्ड की पहली पाली की परीक्षा 9.30 बजे से 12.45 बजे तक है जबकि दूसरी पाली 1.45 बजे से 5.00 तक की है। विद्यार्थियों को परीक्षा शुरू होने पहले 15 मिनट प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए अतिरिक्त दिए जाएंगे।

बिहार में पिछले  कई वर्षों से परीक्षा में नकल करने की खबरें आती रही हैं इसी को ध्यान में रखकर बिहार राज्य परीक्षा समिति ने छात्र के जूते और मोजे पहनकर परीक्षा देने पर रोक लगाया है।

टॅग्स :बीएसईबी 12th रिजल्ट २०१९बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना