लाइव न्यूज़ :

बिहारः 12वीं की बोर्ड परीक्षा में करीब एक हजार नकलची पकड़े, 24 हजार एग्जाम छोड़कर भागे

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 17, 2018 14:49 IST

परीक्षा के दौरान नकल के आरोप में 985 परीक्षार्थियों को निष्कासित कर दिया गया है। परीक्षा में राज्यभर से 12,07,986 छात्र-छात्राएं शामिल होने थे।

Open in App

पटना, 16 फरवरी। बिहार की बोर्ड परीक्षा हर साल सुर्खियों में रहती है। इस बार परीक्षा देने के दौरान भी नकलचियों पर नकेल कसी गई है। हालांकि इस साल बोर्ड परीक्षा में सख्ती दिखाई गई  है, जिसके चलते 12वीं कक्षा के करीब एक हजार छात्रों पकड़ा गया है। यह 12वीं की परीक्षा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित करवाई गई थी।

परीक्षा के दौरान नकल के आरोप में 985 परीक्षार्थियों को निष्कासित कर दिया गया है। समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने शनिवार को बताया कि जल्द ही मूल्यांकन का काम शुरू किया जाएगा। छह फरवरी से 16 फरवरी तक चली परीक्षा में राज्यभर से 985 परीक्षार्थियों को नकल के आरोप में निष्कासित किया गया। 

उन्होंने कहा कि सबसे अधिक 104 परीक्षार्थी गया जिले से निष्कासित किए गए। इस दौरान 24 फर्जी परीक्षार्थियों को भी पकड़ा गया और तीन पर्यवेक्षकों पर भी नकल करवाने में शामिल होने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज हुई है।

परीक्षा में राज्यभर से 12,07,986 छात्र-छात्राएं शामिल होने थे, लेकिन नकल को लेकर हुई सख्ती के चलते लगभग 24,000 परीक्षार्थी नदारद रहे।

(खबर इनपुट-आईएएनएस)

टॅग्स :बोर्ड परीक्षा 2018बिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

भारतVIDEO: सासाराम में डिज्नीलैंड मेले में झूला टूटने से हादसा, बच्चों समेत कई लोग घायल

क्राइम अलर्टफर्जी आधार कार्ड बनाकर पहचान छिपाई?, हिंदू लड़के की फोटो दिखाकर मुस्लिम से शादी, लड़की ने धोखाधड़ी का आरोप लगाकर समारोह में किया हंगामा

पाठशाला अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो