लाइव न्यूज़ :

Bihar Board Admit Card: मैट्रिक के एडमिट कार्ड में हैं गड़बड़ियां तो तुरंत कर लें दूर, जानें प्रोसेस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 13, 2020 12:50 IST

Bihar Board Admit Card: मैट्रिक परीक्षा का प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार 10वीं मैट्रिक परीक्षा 2020 के प्रैक्टिल एग्जाम 20 से 22 जनवरी तक होंगे। मुख्य परीक्षा 17 से 24 फरवरी तक सभी जिले में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर होंगी।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने दसवीं के छात्र-छात्राओं को एडमिट कार्ड में गलतियां ठीक करने का मौका दिया है। बिहार बोर्ड दसवीं की परीक्षा देने जा रहे कई छात्र-छात्राओं की मैट्रिक परीक्षा के प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) में अब भी त्रुटियां हैं। बीएसईबी ने उन परीक्षार्थियों को सुधार का मौका दिया है, जिनके प्रवेश पत्र के फोटो में गलती है।

मैट्रिक परीक्षा का प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। अगर प्रवेश पत्र में कुछ गड़बड़ी है तो आपको उसे ठीक करवाना होगा। परीक्षा समिति के परीक्षा नियंत्रक (माध्यमिक) ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र लिखकर कहा है कि जिन परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड में फोटो गलत है, उन्हें परीक्षा में शामिल करने से पहले उनका भौतिक सत्यापन कराएं। 

इसके लिए परीक्षार्थी को अपना आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट या फोटोयुक्त बैंक पासबुक में से किसी एक को किसी राजपत्रित पदाधिकारी (गजटेट ऑफिसर) से हस्ताक्षरित व उसके साथ सत्यापित या अभिप्रमाणित कराकर उसे केंद्राधीक्षक के सामने प्रस्तुत करना है। इन प्रमाणपत्रों या दस्तावेजों (जिसमें फोटो छपा हो) की ऑरिजिनल कॉपी अपने एडमिट कार्ड के साथ परीक्षार्थी विद्यालय के प्रधान या परीक्षा केंद्र के केंद्राधीक्षक को दिखाना है। साथ ही संबंधित दस्तोवज की सत्यापित फोटो कॉपी जमा करानी है। 

इसके बाद में स्कूल के प्रिसिंपल या परीक्षा केंद्र के केंद्राधीक्षक इन सत्यापित दस्तावेजों की फोटोकॉपी को अभिलेख के रूप में विद्यालय परीक्षा समिति को भेजेंगे।

17 फरवरी से शुरू होंगी मुख्य परीक्षाएं

बिहार 10वीं मैट्रिक परीक्षा 2020 के प्रैक्टिल एग्जाम 20 से 22 जनवरी तक होंगे। वहीं, मुख्य परीक्षा 17 से 24 फरवरी तक सभी जिले में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर होंगी।

टॅग्स :बिहारबीएसईबी 10th रिजल्ट २०१९बिहारबोर्ड.एसी.इन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना