लाइव न्यूज़ :

सीएम ममता बनर्जी के दुर्गा पूजा में 'झालमुरी' बनाकर पैसे कमाओ वाले बयान पर यूट्यूबर ने बनाया था आपत्तिजनक मीम्स, गिरफ्तार

By आजाद खान | Updated: September 28, 2022 10:45 IST

बताया जा रहा है कि यूट्यूबर ने न केवल सीएम ममता बनर्जी को लेकर आपत्तिजनक मीम्स बनाए थे, बल्कि वह ऐसा भी मीम्स बनाया था जिसे लेकर समाज में हिंसा हो सकती थी।

Open in App
ठळक मुद्देकोलकाता पुलिस ने एक यूट्यूबर को गिरफ्तार किया है।उस पर सीएम ममता बनर्जी को लेकर आपत्तिजनक मीम्स बनाने का आरोप है। आरोपी ने दुर्गा पूजा में 'झालमुरी' बनाकर पैसे कमाओ वाले बयान पर मीम्स बनाया था।

कोलकाता: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर आपत्तिजनक मीम्स बनाने के आरोप में एक यूट्यूबर को गिरफ्तार किया गया है। कोलकाता पुलिस का कहना है कि यूट्यूबर पर पर सीएम ममता बनर्जी को लेकर 'आपत्तिजनक' और 'अवमाननापूर्ण' मीम्स बनाने का आरोप है। 

पुलिस को इसे लेकर एक शिकायत मिली थी जिस पर कार्रवाई करते हुए यूट्यूबर को गिरफ्तार किया गया है। बताया जाता है कि आरोपी ने सीएम ममता के दुर्गा पूजा के दौरान 'झालमुरी' बनाकर बेचने वाले बयान को लेकर आपत्तिजनक मीम्स बनाए थे।  

क्या है पूरा मामला

कोलकाता पुलिस ने 30 साल के तुहिन मंडल को गिरफ्तार किया है। तुहिन के खिलाफ सागर दास नामक एक शख्स ने शिकायत की थी उसने सीएम ममता बनर्जी को लेकर आपत्तिजनक मीम्स बनाए है। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शेयर किए हुए मीम्स के आईपी एड्रेस को ट्रैक किया और तुहिन को ताहेरपुर से गिरफ्तार किया है। 

बताया जाता है कि तुहिन एक निजी बैंक में काम करता है और उस ने ही सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ आपत्तिजनक मीम्स बनाए थे। उसके न केवल 'आपत्तिजनक' और 'अवमाननापूर्ण' मीम्स बनाए बल्कि कुछ ऐसे मीम्स भी बनाए जिससे समाज में हिंसा फैल सकती है। 

किस मीम्स के कारण तुहिन की गिरफ्तारी हुई

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले सीएम ममता बनर्जी ने राज्य के बेरोजगार युवाओं को कहा था कि वे इस साल दुर्गा पूजा के दौरान 'झालमुरी' बनाकर बेच सकते है। इससे उनकी पूजा में अच्छी कमाई हो सकती है और इस छोटे व्यवसाय से वे आने वाले दिनों में करोड़पति भी बन सकते है। 

उन्होंने बेरोजगार युवाओं को एक व्यवसाय करने का तरीका बताया था जिसे लेकर विपक्ष ने भी ममता बनर्जी की कड़ी आलोचना भी की थी। इसके बाद सीएम ममता के इस बयान को लेकर काफी मीम्स भी बनाए गए थे और ये जमकर सोशल मीडिया पर वायरल भी हुए थे। 

टॅग्स :क्राइमममता बनर्जीपश्चिम बंगालदुर्गा पूजायू ट्यूबPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए