लाइव न्यूज़ :

डिप्रेशन से जूझ रही महिला ने चाकू से की नाबालिग बेटी की हत्या, फिर खुद कर ली आत्महत्या

By भाषा | Updated: June 11, 2020 13:26 IST

महिला ने अपने सात की बेटी को रसोई में इस्तेमाल होने वाले चाकू से मार डाला.

Open in App
ठळक मुद्देबच्ची की हत्या के बाद महिला ने खुदकुशी कर ली, उसके गर्दन पर चोट के निशआन थेशवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में अवसाद से जूझ रही 30 वर्षीय महिला ने अपने घर में नाबालिग बेटी की कथित तौर पर हत्या कर दी और फिर खुदकुशी कर ली। वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर डी वी देशमुख ने बताया कि यह घटना बुधवार करीब आधी रात को बदलापुर शहर के चिरगांव में हुई। उन्होंने बताया कि मुंबई पुलिस में काम करने वाला महिला का पति ड्यूटी के लिए शाम को घर से निकला था। रात का भोजन करने के बाद महिला अपनी बेटी के साथ सोने के लिए बेडरूम में चली गई जबकि उसकी सास और भतीजा हॉल में ही सो गए।

बाद में उसकी सास को बेडरूम से चीखने की आवाज सुनाई दी लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। उसने दरवाजा तोड़ने की कोशिश की लेकिन इसमें कामयाब नहीं हो पाई। अधिकारी ने बताया कि इसके बाद उनके कुछ पड़ोसी आए और उन्होंने बेडरूम का दरवाजा तोड़ दिया और देखा कि सात साल की लड़की मृत पड़ी है और उसकी गर्दन तथा पेट पर रसोई में इस्तेमाल होने वाले चाकू से कई वार किए जाने के निशान थे।

उन्होंने बताया कि बच्ची के पास ही महिला भी मृत पड़ी थी और उसकी गर्दन पर चोट के निशान थे। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया, ‘‘शुरुआती जांच में मालूम चला कि महिला अवसाद में थी और इसी के चलते उसने इस घटना को अंजाम दिया।’’ अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामला दर्ज कर लिया गया है। 

टॅग्स :आत्महत्या प्रयासमहाराष्ट्रथाइन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार