लाइव न्यूज़ :

ग्वालियर के शेल्‍टर होम में दिव्यांग युवती से रेप, जबरन गर्भपात के बाद जलाया भ्रूण

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 22, 2018 09:52 IST

स्नेहालय आश्रम में मूक-बधिर युवती के साथ तीन महीने तक रेप किया जा रहा था। जब पीड़िता गर्भवती हो गई तो आश्रम में ही उसका गर्भपात करवाया गया।

Open in App

 ग्वालियर, 22 सितंबर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। खबर के अनुसार यहां के स्नेहालय आश्रम में मूक-बधिर युवती के साथ तीन महीने तक रेप किया जा रहा था। जब पीड़िता गर्भवती हो गई तो आश्रम में ही उसका गर्भपात करवाया गया। जब इस घटना के बारे में महिला एवं बाल विकास विभाग को भनक लगी तो उन्होनें इसकी शिकात पुलिस में दर्ज करववाई। 

पुलिस ने तुरंत मामले पर एक्शन लिया और स्नेहालय आश्रम के संचालक डॉ. वीके शर्मा और उनकी पत्नी सहित 9 लोगों के खिलाफ दुष्कर्म, गर्भपात और साक्ष्य छुपाने का मामला दर्ज कर लिया है। मामले के मुख्य आरोपी शर्मा दंपति वह 6 अन्य लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

खबर के अनुसार ग्वालियर के झांसी रोड स्थित स्नेहालय आश्रम में एक मूक-बधिर युवती के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया था। इसके बाद युवती गर्भवती हो गई थी तो जबरन उसका गर्भ गिरवा दिया लया और  भूण को आश्रम परिसर में ही जला दिया गया। ये मामला अंदर तक हिला देने वाला कहा जा सकता है। जानकारी मिलने के बाद  बिलौआ पुलिस ने गुरुवार देर रात स्नेहालय आश्रम में छापामार कार्रवाई की और जब मामले की जांच हुई, तो इसमें डॉक्टर वीके शर्मा, उनकी पत्नी डॉ. भावना शर्मा सहित नौ लोगों का आरोपी बनाया गया है।

हांलाकि डॉ. वीके शर्मा ने इस मामले में कुछ भी कहने से साफ इंकार कर दिया है। वहीं, फिलहाल पुलिस आश्रम में रहने वाली और भी लड़कियों से पूछताछ कर रही गै और कयास लगाया जा रहा है कि इसके बाद और भी अहम खुलासे हो सकते हैं। पुलिस जांच कर रही है कि आखिरकार मूक-बधिर बच्चों के साथ आश्रम में और किस तरह की घटनाएं हुई हैं। ऐसा पहली बार नहीं हुआ इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं।

टॅग्स :रेपमध्य प्रदेशक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?