लाइव न्यूज़ :

मुंबई में ऑटो रिक्शा से गिरकर महिला की मौत, बाइक पर सवार बदमाशों से अपना मोबाइल छीनने की कोशिश के दौरान हादसा

By दीप्ती कुमारी | Updated: June 11, 2021 14:25 IST

मुंबई से सटे ठाणे में एक युवती की ऑटो रिक्शा से गिरकर मौत हो गई है। यह घटना तब हुई , जब वह बाइक सवारों से अपना मोबाइल वापस लेने की कोशिश कर रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई के थाणे के पास अपना फोन बाइक सवारों से वापस लेते वक्त महिला की हुई मौतमामले में पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार महिला मॉल के स्पा में काम करके लौट रही थी तभी हादसा हुआ

मुंबई : देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के पास ठाणे इलाके में 27 वर्षीय महिला की ऑटो रिक्शा में यात्रा करने के दौरान गिरकर मौत हो गई। यह घटना बुधवार की है। हादसा तब हुआ, जब महिला दो बाइक सवारों से अपना फोन वापस लेने की कोशिश कर रही थी। 

पुलिस के अनुसार घटना बुधवार रात को हुई थी और गुरुवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक महिला एक मॉल के स्पा में काम करती है। वह रात करीब 8  बजे ऑटो रिक्शा से अपने दोस्त के साथ घर लौट रही थी।

पुलिस ने कहा कि जब ऑटो रिक्शा हाईवे पर था, उसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग वाहन के पास आ गए। इसके बाद उन्होंने महिला का फोन छीन लिया। महिला ने फिर वापस अपना फोन बदमाशों से छीनना चाहा और इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया। ऑटो पर हाथ आगे बढ़ाकर मोबाइल छीनने के क्रम में महिला सड़क पर गिर गई और उसके सिर में गंभीर चोट आई। 

आननफानन में महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीड़िता के सहयात्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की  शिकायत दर्ज की है और दोनों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक एक आरोपी की पहचान अल्केश परवेज मोमीन अंसारी के तौर पर हुई है। उसकी उम्र 20 साल है। वहीं, दूसरा आरोपी की उम्र 18 साल है।

टॅग्स :मुंबईक्राइममहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े