‘अल्लाह' को खुश करने के लिए महिला ने अपने 6 साल के बेटे की ली जान, पुलिस ने किया गिरफ्तार
By अनुराग आनंद | Updated: February 8, 2021 07:33 IST2021-02-08T07:30:13+5:302021-02-08T07:33:53+5:30
केरल से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां महिला ने अंधविश्वास के चलते तीन में से अपने एक बेटे की गला रेतकर कथित तौर पर कुर्बानी दी।

सांकेतिक तस्वीर (फाइल फोटो)
पलक्कड़: पलक्कड़ में 30 साल की एक मदरसा शिक्षक ने ‘अल्लाह को खुश’ करने के लिए कथित तौर पर कुर्बानी के तौर पर छह साल के अपने बेटे की गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि महिला गर्भवती है।
उसने पुलिस को बताया कि ‘अल्लाह को खुश’ करने के लिए उसने अपने बेटे की कुर्बानी दी। उसे हिरासत में लिया गया। इस घटना के बाद महिला ने खुद ही पुलिस को इस अपराध के बारे में सूचना दी।
इस घटना की वजह से महिला के रिश्तेदार और पड़ोसी स्तब्ध हैं। यह वारदात करीब तड़के चार बजे हुई। पीड़ित महिला के तीन बेटों मे से सबसे छोटा था और उसके साथ सो रहा था। उसने बच्चे को जगाया और उसे वॉशरूम ले गई और हत्या करने से पहले उसके पैर बांध दिए। महिला का पति दूसरे कमरे में अपने दो बेटों का साथ सो रहा था।
पिछले माह मध्य प्रदेश में भी ऐसा मामला आया था सामने-
बता दें कि पिछले माह 18 जनवरी के दिन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक ऐसी ही घटना सामने आई थी, जिसने सबको हैरान कर दिया था। यहां एक महिला ने अपने बच्चे को ये कहते बीच सड़क पर कुल्हाड़ी से काट दिया कि वह बकरी का बच्चा था।
हैरानी की बात ये था कि महिला ने यहां तका कहा कि वह जहां से आया था, उसे वहीं भेज दिया। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ था। वहीं, पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन शुरू कर दी थी।
जानकारी के मुताबिक, घटना भोपाल के अशोक नगर की है। बताया जा रहा है कि यहां एक महिला ने अपने महीने के बेटे को कुल्हाड़ी से काट दिया था। बताया जा रहा है कि तकरीबन दो साल पहले रश्मि लोधी की शादी हुई थी। उसका आठ महीने का एक बेटा था।
16 जनवरी को रश्मि अपने बेटे के साथ घर पर अकेली थी। सभी लोग किसी काम से बाहर गए थे। इस मौके का फायदा उठाकर रश्मि अपने बेटे को घर के बाहर सड़क पर ले गई और कुल्हाड़ी से उसे काट दिया।
(एजेंसी इनपुट)