लाइव न्यूज़ :

केरल में बिना एलएलबी की डिग्री के महिला दो साल से कर रही थी वकालत, बार एसोसिएशन का भी जीता चुनाव

By वैशाली कुमारी | Updated: July 24, 2021 16:12 IST

आरोपी महिला सेसी जेवियर एलएलबी की डिग्री और स्टेट बार काउंसिल में पंजीकरण के बिना ही अलाप्पुझा में लगभग ढाई साल से वकील के रूप में प्रेक्टिस कर रही थी। 

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी महिला एलएलबी की डिग्री और स्टेट बार काउंसिल में पंजीकरण के बिना ही वकील के रूप में प्रेक्टिस कर रही थी। महिला ने बार एसोसिएशन का चुनाव भी लड़ा और एसोसिएशन के लाइब्रेरियन के पद के लिए चुनी गईं। जब उसे पता चला कि पुलिस ने उसके खिलाफ प्राथमिकी में गैर-जमानती आरोप जोड़े हैं तो वह भाग गई।

कोच्चिः पुलिस एक 27 वर्षीय महिला की तलाश कर रही है, जिस पर केरल के अलाप्पुझा में उचित योग्यता के बिना खुद को एक वकील के रूप में स्थापित करने और कानून का पालन नहीं करने का आरोप है। आरोपी महिला सेसी जेवियर एलएलबी की डिग्री और स्टेट बार काउंसिल में पंजीकरण के बिना ही अलाप्पुझा में लगभग ढाई साल से वकील के रूप में प्रेक्टिस कर रही थी। 

रिपोर्ट्स के अनुसार, जेवियर इससे पहले लॉ के फाइनल ईयर की छात्रा होने का नाटक कर एक वकील के साथ इंटर्नशिप कर चुकी है। मार्च 2019 में उसने तिरुवनंतपुरम स्थित एक वकील की नामांकन संख्या और जाली प्रमाणपत्र जमा करके अलेप्पी बार एसोसिएशन की सदस्यता हासिल की थी।

लाइव लॉ की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस साल महिला ने बार एसोसिएशन का चुनाव भी लड़ा और एसोसिएशन के लाइब्रेरियन के पद के लिए चुनी गईं। इस महीने की शुरुआत में जेवियर की पोल खुल गई, जब बार एसोसिएशन को एक गुमनाम व्यक्ति से एक पत्र मिला। उसने आरोप लगाया था कि वह कोई वकील नहीं है। बाद में पूछताछ में पता चला कि सेसी जेवियर ने किसी अन्य वकील का नंबर उपलब्ध कराकर प्रेक्टिस करती रही। 

यह जानकर बार एसोसिएशन के सदस्य दंग रह गए। इसके बाद महिला को एसोसिएशन की सदस्यता से हटा दिया गया और मामले की सूचना जिला न्यायाधीश को दी गई। एसोसिएशन ने इस मामले में जेवियर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

रिपोर्ट में कहा गया है कि 22 जुलाई को मामले ने नाटकीय मोड़ ले लिया जब जेवियर ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में आत्मसमर्पण करने की कोशिश की, यह सोचकर कि उसे जमानत मिल जाएगी। हालांकि, जब उसे पता चला कि पुलिस ने प्राथमिकी में उसके खिलाफ गैर-जमानती आरोप हैं तो वह भाग गई। पुलिस महिला की तलाश कर रही है।

टॅग्स :केरलमहिला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई