लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: टीएमसी कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, BJP पर लगा आरोप, पुलिस कर रही है जांच

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 5, 2020 09:36 IST

टीएमसी ने भाजपा पर हत्या की इस घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। टीएमसी के लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा हा कि इस घटना के पीछे भाजपा के लोगों का हाथ है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने के बाद मामले की जांच की जा रही है।  भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े लोगों की हत्याएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं।

पश्चिम बंगाल के बर्धवान में टीएमसी कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या की गई है।  कार्यकर्ता की हत्या के बाद टीएमसी ने भाजपा पर हत्या की इस घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। टीएमसी के लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा हा कि इस घटना के पीछे भाजपा के लोगों का हाथ है। पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने के बाद मामले की जांच की जा रही है।  

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े लोगों की हत्याएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। यह पहली घटना नहीं है, जब किसी की गोला मारकर हत्या की गई बल्कि अक्टूबर माह में भी मुर्शिदाबाद व नादिया जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या का मामला सामने आया था, जहां अपराधियों ने 52 वर्षीय एक दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी थीं।  बीजेपी ने मृतक को अपना सदस्य बताया था।

अक्टूबर में मारे गए नेता के बारे में पुलिस ने बताया था कि बीजेपी कार्यकर्ता हरलाल देबनाथ परचून की एक दुकान चलाता था। दरअसल, रात में उसकी राणाघाट के हबीबपुर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थीं। मृतक हरलाल देबनाथ की पत्नी चंदना देबनाथ ने बताया कि दो हमलावर दुकान पर आए और समान मांगा और जब हरलाल उनके लिए सामान निकाल रहा था, तभी उन्होंने गोली मार दी और फरार हो गए थे।

 समाचार एजेंसी आईएएनएस के हवाले से कई जगहों पर खबर छपी थीं कि राणाघाट से बीजेपी सांसद जगन्नाथ सरकार के हवाले से बताया था कि हरलाल देबनाथ 1996 से ही बीजेपी में सक्रिय थे। वो हमारे राणाघाट की अखंड मंडल कमेटी के सदस्य थे। वो दबाव के कारण कुछ समय के लिए दूर हो गए थे, लेकिन लोकसभा चुनाव में उन्होंने फिर से बीजेपी के लिए सक्रिय रूप से प्रचार किया था।

टॅग्स :पश्चिम बंगालटीएमसीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)हत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला