लाइव न्यूज़ :

रिटायर्ड IPS ऑफिसर की पश्चिम बंगाल में संदिग्ध मौत, घर में खून से लथपथ पड़ी थी लाश

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 20, 2019 10:04 IST

आईपीएस अधिकारी गौरव चंद्र दत्ता पिछले साल 2018 में ही रिटायर्ड हुए थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। 

Open in App
ठळक मुद्देरिटायर्ड आईपीएस (IPS) अपने घर पर अकेले रहते थे।गौरव चंद्र दत्ता ने अपने कार्यकाल में कई अहम मामलों का निपटारा किया था।

पश्चिम बंगाल के जिला बिधाननगर में रिटायर्ड आईपीएस (IPS) की संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गई है। पुलिस के मुताबिक रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी गौरव चंद्र दत्ता रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाए गए थे। गौरव चंद्र के शव को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम  के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक शव के पास से एक नोट भी बरामद हुआ था। हालांकि इस नोट में क्या लिखा हुआ है, पुलिस ने अभी इसका खुलासा नहीं किया है। 

पुलिस के अनुसार, गौरव चंद्र दत्ता का शव खून से लथपथ मंगलवार 19 फरवरी को उनके घर में पाया गया था। मृत गौरव चंद्र दत्ता बिधाननगर के सॉल्ट लेक इलाके में रहते थे। गौरव चंद्र के शरीर पर कुछ चोट के निशान भी हैं। 

गौरव चंद्र दत्ता पिछले साल 2018 में ही  रिटायर्ड हुए थे। कोलकाता पुलिस के मुताबिक उन्होंने अपने कार्यकाल में कई अहम मामलों का निपटारा किया था। गौरव चंद्र अपने घर पर अकेले रहते थे। बिधाननगर पुलिस कमिश्नर ने कहा, हमने मामले की जांच शुरू कर दी है। गौरव चंद्र अपने घर पर अकेले रहते थे, इसलिए मामले को जांच करने में कठिनाई हो सकती है। पुलिस इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इतंजार कर रही है। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद