लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: बीजेपी कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ-24 परगना जिले की घटना, सुरक्षा बढ़ाई गई

By विनीत कुमार | Updated: May 27, 2019 09:28 IST

इससे पहले पिछले हफ्ते के आखिर में भी नदिया जिले में भाजपा के 23 वर्षीय एक कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना चकदाहा कस्बे में शुक्रवार रात करीब दस बजे हुई।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव के बाद भी पश्चचिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा जारी नॉर्थ-24 परगना जिले के भाटरपारा में बीजेपी कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्याचुनाव के दौरान बीजेपी और टीएमसी के कार्यकर्ता कई बार आये थे आमने-सामने

लोकसभा चुनाव के खत्म होने के बाद भी पश्चिम बंगाल में हिंसा खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला राज्य के नॉर्थ-24 परगना जिले के भाटरपारा का है जहां बीती रात एक बेजेपी कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। फिलहाल हत्यारों का पता नहीं चल सका है। बीजेपी के जिस कार्यकर्ता की हत्या हुई है, उसकी पहचान चंदन शॉ के तौर पर हुई है। बढ़ते तनाव को देखते हुए क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अतिरिक्त मात्रा में सुरक्षाबलों को भी तैनात किया गया है।

इस बीच मामले की जांच जारी है। वहीं, राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी टीएमसी ने हमले के आरोप को खारिज किया है। दरअसल, चुनाव के दौरान बीजेपी और टीएमसी के कार्यकर्ता कई बार आमने-सामने आये थे और दोनों पार्टियों के बीच हिंसक झड़प भी देखने को मिली थी। 

इससे पहले पिछले हफ्ते के आखिर में भी नदिया जिले में भाजपा के 23 वर्षीय एक कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना चकदाहा कस्बे में शुक्रवार रात करीब दस बजे हुई। पुलिस के अनुसार चकदाहा कस्बे के तपवन क्षेत्र के रहनेवाले 23 वर्षीय संतु घोष को काफी नजदीक से उस समय गोली मार दी गई जब वह एक फोन कॉल के बाद घर से बाहर निकले थे। अधिकारी ने बताया कि घोष को चकदाहा के अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हत्या के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग 34 को बाधित किया। उन्होंने शनिवार को इस हत्या के विरोध में जिले कई स्थानों पर रेल यातायात को भी बाधित किया था। भाजपा के नदिया समिति के महासचिव तारक सरकार ने बताया, 'तृणमूल कांग्रेस इस घटना के पीछे है।' तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने इस आरोप से इनकार कर दिया।

टॅग्स :पश्चिम बंगाललोकसभा चुनावहत्याकांडभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)टीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह