लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: 17 साल की नाबालिग के साथ गैंगरेप, पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

By एएनआई | Updated: December 31, 2019 14:21 IST

पश्चिम बंगाल के पश्चिमी मिदनापुर जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ गेंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिमी मिदनापुर में 17 साल की लड़की के साथ गैंगरेप का मामलापुलिस ने इस संबंध में पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया है, रविवार की घटना 

पश्चिम बंगाल के पश्चिमी मिदनापुर जिले में 17 साल की एक नाबालिग लड़की से रेप के आरोप में पुलिस ने पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। दुष्कर्म की ये घटना जिले डेबरा पुलिस स्टेशन इलाके के कालुआ मूचिरामपुर गांव की है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक एक पुलिस अधिकारी ने बाताया, 'बीते रविवार के दिन, नाबालिग लड़की अपने मामा के घर गई थी। वह दिन में करीब 2.30 बजे वहां से अपने घर वापस लौट रही थी। उसी दौरान उसके साथ रेप हुआ। उसे किसी ने बेहोशी की हालत में बाइक पर घर छोड़ा।'

लड़की के पिता ने डेबरा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करवा दी है। पुलिस ने इसके बाद इस मामले में सोमवार को पांच युवकों को गिरफ्तार किया और उन्हें कोर्ट के सामने पेश किया गया। अदालत ने पांचों को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। 

पीड़िता के पिता ने बताया, 'यह घटना उस समय हुई, जब वह अपने मामा के घर से साइकिल से वापस आ रही थी। युवकों ने उसे घेर लिया और उसे तलाब के पास एक जगह पर ले गए। वहां तीन से चार युवक शराब पी रहे थे। उन्होंने उसके मुहं को बंद कर दिया और उसके साथ रेप किया।।'

पिता के अनुसार, 'किसी अंजान शख्स ने उसे मोटरसाइकिल पर बेहोशी की अवस्था में रात 7.30 बजे घर छोड़ा। मैं और मेरी बेटी आरोपी युवकों को नहीं पहचानती है।' पीड़िता लड़की 11वीं क्लास की छात्रा है।

टॅग्स :पश्चिम बंगालगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला