लाइव न्यूज़ :

चलती ट्रेन में मोबाइल लेकर भाग रहा था चोर, लोगों ने करीब 5 किमी तक लटकाए रखा, यात्रियों ने जमकर धुनाई की, देखें वीडियो

By एस पी सिन्हा | Updated: September 29, 2022 17:26 IST

बिहारः वीडियो कई लोगों ने कैद किया, जो वायरल हो रहा है। चोर अपनी जान की भीख मांगता रहा और कई बार ऐसा भी हुआ, जब वो गिरने के कगार पर दिखा।

Open in App
ठळक मुद्देलोगों ने उसके पैंट को पकड़कर अंदर खींच लिया।बेगूसराय जिले से भी एक ऐसी घटना सामने आई थी।लोगों ने मोबाइल चोर को चलती ट्रेन से पकड़ लिया था।

पटनाः बिहार के बेगूसराय जिले के बाद अब भागलपुर जिले से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां लोगों ने चलती ट्रेन में मोबाइल लेकर भाग रहे चोर को पकड़ लिया और उसे ट्रेन से करीब 5 किमी तक लटकाये रखा। इससे पहले यात्रियों ने चोर की जमकर धुनाई कर दी।

इस घटना को देखकर लोगों को बेगूसराय वाली घटना याद आ गई। प्राप्त जानकारी भागलपुर के लैलख रेलवे स्टेशन पर एक चोर बुधवार को एक यात्री से मोबाइल छीनकर भागने लगा। ट्रेन के अंदर उसने इस घटना को अंजाम दिया। पीड़ित युवक ने उसका पीछा किया तो वह डाउन जमालपुर साहिबगंज पैंसेंजर ट्रेन पर चढ़ गया।

लेकिन उसी समय पीड़ित युवक ने शोर मचाना शुरू किया। थोड़ी ही देर में ट्रेन के अंदर बैठे लोग सारा माजरा समझ गये और चोर को यात्रियों ने ही दबोच लिया। ट्रेन के अंदर यात्रियों ने चोर की जमकर धुनाइ कर दी। इसके बाद ट्रेन के अंदर बैठे यात्रियों ने कथित चोर को ट्रेन के बाहर लटका दिया।

ट्रेन खुल गयी और चोर बाहर ही लटकता रहा, जबकि अंदर लोगों ने उसका हाथ पकड़ रखा था। इसका वीडियो भी कई लोगों ने कैद किया जो वायरल हो रहा है। चोर अपनी जान की भीख मांगता रहा और कई बार ऐसा भी हुआ जब वो गिरने के कगार पर दिखा।

लेकिन लोगों ने उसके पैंट को पकड़कर उसे अंदर खींच लिया। इससे पहले बेगूसराय जिले से भी एक ऐसी घटना सामने आई थी। लोगों ने मोबाइल चोर को चलती ट्रेन से पकड़ लिया था और उसे लटकाए हुए खगड़िया ले गए थे। ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाRailway Police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो