लाइव न्यूज़ :

Murder in Bengaluru PG: पेइंग गेस्ट में घुसा और बिहार की कृति कुमारी की गला रेता, किलर अभिषेक भोपाल से अरेस्ट, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 27, 2024 17:02 IST

Murder in Bengaluru PG: व्यक्ति एक पॉलीथीन बैग पकड़े हुए पेइंग गेस्ट आवास के गलियारे में जाता हुआ दिखायी देता है।

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर सामने आया था। अभिषेक पेइंग गेस्ट आवास में घुसा और बिहार की कृति कुमारी की हत्या कर दी। दरवाजा खटखटाता है और बाद में एक युवती को बाहर खींचता है।

Murder in Bengaluru PG: बेंगलुरु पुलिस ने 23 जुलाई को यहां एक पेइंग गेस्ट आवास में 24 वर्षीय एक युवती की हत्या के मुख्य संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अभिषेक को भोपाल में गिरफ्तार किया गया। वह युवती कृति कुमारी की कथित तौर पर हत्या करने के बाद भोपाल भाग गया था। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार कहा, ‘‘हां, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।’’ बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त बी दयानंद ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसे मध्य प्रदेश से पकड़ लिया गया है।

उन्होंने बताया कि आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर बेंगलुरु लाया जा रहा है। हत्या के पीछे के मकसद के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "हमें अभी तक इसका पता नहीं है। उसे यहां लाना होगा और फिर हमें उसकी पुलिस हिरासत लेनी होगी और गहन जांच और पूछताछ करनी होगी...उसके बाद ही आगे की जानकारी साझा की जा सकती है।"

इस खौफनाक घटना का एक वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर सामने आया था। पुलिस के अनुसार, अभिषेक पेइंग गेस्ट आवास में घुसा और बिहार की निवासी कृति कुमारी की हत्या कर दी। कृति कुमारी एक अन्य युवती के साथ रह रही थी। वीडियो में, व्यक्ति एक पॉलीथीन बैग पकड़े हुए पेइंग गेस्ट आवास के गलियारे में जाता हुआ दिखायी देता है।

फिर वह दरवाजा खटखटाता है और बाद में एक युवती को बाहर खींचता है। युवती हमले का विरोध करती है लेकिन हमलावर शीघ्र ही उस पर काबू कर लेता है और उसका गला रेतकर भाग जाता है। आवाज सुनकर इमारत में मौजूद अन्य युवती मौके पर पहुंचती हैं, लेकिन उसे बचा नही पाती हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कृति कुमारी शहर में एक निजी कंपनी में काम करती थी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारबेंगलुरुकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला