लाइव न्यूज़ :

Kashi Vishwanath Temple: काशी विश्वनाथ मंदिर के पास हादसा, 70-80 साल पुराने मकान ढहे, एक महिला की मौत और 9 घायल, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 6, 2024 11:53 IST

Kashi Vishwanath Temple: राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम ने सभी लोगों को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

Open in App
ठळक मुद्देदो लोग ही बाहर निकल पाए थे और 9 अन्य मलबे में फंस गए थे। महिला कॉन्स्टेबल सहित 9 लोग घायल हो गए। दोनों मकान कम से कम 70-80 साल पुराने थे।

वाराणसीः उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में मंगलवार सुबह काशी विश्वनाथ मंदिर के पास स्थित दो पुराने मकान अचानक ढह गए, जिससे एक महिला की मलबे में दबकर मौत हो गई, जबकि 9 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह घटना चौक इलाके के खोया गली में हुई, जहां काशी विश्वनाथ मंदिर के पास बने दो पुराने मकान अचानक ढह गए और उनके मलबे में नौ लोग दब गए। सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम ने इन सभी लोगों को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

वाराणसी के मंडल आयुक्त कौशल राज शर्मा ने संवाददाताओं को बताया, “दो मकान ढहे थे, जिनमें से एक में रह रहे सभी लोग सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे थे, जबकि दूसरे में रह रहे दो लोग ही बाहर निकल पाए थे और 9 अन्य मलबे में फंस गए थे। उन्हें बचाव अभियान चलाकर बाहर निकाला गया।”

शर्मा के मुताबिक, इस घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक महिला कॉन्स्टेबल सहित 9 लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों की निगरानी में सातों घायलों का इलाज किया जा रहा है। शर्मा ने कहा कि देखने से लग रहा है कि दोनों मकान कम से कम 70-80 साल पुराने थे।

उन्होंने बताया कि हालांकि, मकान की ऊपरी मंजिलें ढही हैं, जबकि निचली मंजिल सुरक्षित हैं। वाराणसी के पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने संवाददाताओं से कहा, “हादसे में घायल महिला कॉन्स्टेबल काशी विश्वनाथ मंदिर में ड्यूटी पर तैनात थी। उसे काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।”

अग्रवाल ने बताया कि प्रभावित परिवार के सभी लोग कह रहे हैं कि उनके परिजनों को निकाला जा चुका है, लेकिन फिर भी एहतियात के तौर पर खोजी कुत्तों की मदद से तलाश अभियान चलाया जा रहा है और यह पता लगाया जा रहा है कि मलबे में कोई और व्यक्ति तो नहीं फंसा है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीवाराणसीनरेंद्र मोदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा