लाइव न्यूज़ :

Ashok Nagar Kidnapping Police: व्यक्ति, भाई, पिता और साथी ने तलवार-लोहे की छड़ लेकर महिला का सरेराह अपहरण करने की कोशिश, वीडियो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 1, 2024 11:15 IST

Ashok Nagar Kidnapping Police: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा के लिए शुक्रवार शाम को भोपाल में पुलिस मुख्यालय में उच्च अधिकारियों के साथ एक बैठक की।

Open in App
ठळक मुद्दे पुलिस को अपराधों पर लगाम लगाने के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं। पिता आबिद खान (58) और एक अन्य तौफीक खान (25) के खिलाफ शुक्रवार को मामला दर्ज किया गया।सलीम खान को महिला के साथ बार-बार बलात्कार करने और अन्य अपराधों के लिए गिरफ्तार किया गया।

Ashok Nagar Kidnapping Police: मध्य प्रदेश के अशोक नगर में एक व्यक्ति, उसके भाई और पिता तथा एक साथी ने तलवार और लोहे की छड़ लेकर एक महिला का यहां सरेराह अपहरण करने की कोशिश की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक हुआ है। यह घटना बृहस्पतिवार शाम को हुई और जब लोग आरोपियों को रोकने के लिए इकट्ठा होने लगे तब मोटरसाइकिल सवार आरोपी 22 वर्षीय महिला को छोड़कर भाग गए। आरोपियों ने महिला को अपने साथ लेजाने की कोशिश की थी। यहां जारी एक सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस घटना को देखते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा के लिए शुक्रवार शाम को भोपाल में पुलिस मुख्यालय में उच्च अधिकारियों के साथ एक बैठक की।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि पुलिस को अपराधों पर लगाम लगाने के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुख्य आरोपी सलीम खान, उसके भाई शाहरुख खान (27) और समीर खान (26) के साथ-साथ उनके पिता आबिद खान (58) और एक अन्य तौफीक खान (25) के खिलाफ शुक्रवार को मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि सलीम खान को महिला के साथ बार-बार बलात्कार करने और अन्य अपराधों के लिए गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि कुछ दक्षिणपंथी हिंदू संगठनों के विरोध के बाद मामला दर्ज किया गया। अधिकारियों ने बताया कि बाद में आरोपी के घर के कथित अवैध हिस्से को गिरा दिया गया।

कोतवाली पुलिस थाने के निरीक्षक मनीष शर्मा ने कहा, "खान ने 22 वर्षीय महिला के साथ कई बार बलात्कार किया और कुछ समय से उसे ब्लैकमेल कर रहा था। महिला की शादी दूसरे व्यक्ति से तय होने के बाद खान गुस्से में आ गया और अपने रिश्तेदारों की मदद से उसका अपहरण करने की कोशिश की।’’ पुलिस के अनुसार आरोपी ने महिला के पिता और मां को भी मारा।

अधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री यादव भोपाल में पुलिस मुख्यालय में गए और अपराधियों पर लगाम लगाने और अपराध को रोकने के लिए शीर्ष अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि यादव ने अशोक नगर की घटना को शीर्ष अधिकारियों के सामने उठाया और कहा कि पुलिस को अपराधियों के मन में डर पैदा करना चाहिए।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीMadhya PradeshPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली