2 साल के बच्चे को आया ने पेट में मारा घूंसा, गर्दन पकड़कर पटका...बाल पकड़कर खींचा, वायरल वीडियो पर पुलिस ने की यह कार्रवाई
By आजाद खान | Published: June 15, 2022 07:37 AM2022-06-15T07:37:07+5:302022-06-15T07:55:35+5:30
वायरल इस वीडियो में यह देखा गया है कि कैसे आया बच्चे को मार रही है और उस पर अत्याचार कर रही है। वीडियो में यह भी देखा गया कि बच्चा आया से काफी दरा दिखाई दे रहा है।
भोपाल: मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक आया द्वारा दो साल के बच्चे पर अत्याचार करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में बच्चे की देखरेख कर रही आया को बच्चे को मारते और पीटते हुए देखा गया है। बच्चे के माता पिता को इस घटना की जानकारी तब मिली जब बच्चा बीमार और काफी कमजोर दिखाई देने लगा था और इसके बाद उन लोगों ने घर में सीसीटीवी कैमरा लगवाया। वीडियो के आधार पर आया को पुलिस ने आरोपी पाया और उस पर कार्रवाई भी की। फिलहाल बच्चे की हालत ठीक है और उसका इलाज चल रहा है।
क्या है पूरा मामला
आजतक की एक खबर के मुताबिक, यह मामला मध्य प्रदेश के जबलपुर के माढ़ोताल थाना क्षेत्र के स्टार सिटी का है। यहां पर रहने वाले एक नौकरीपेशा दंपत्ति ने अपने दो साल के बेटे की देखभाल के लिए एक आया रखा था। चार महीने पहले ही इस दंपत्ति ने चमन नगर निवासी रजनी चौधरी को काम पर रखा था जिसे वे महीने के पांच हजार और खाना देते थे। आया का काम था कि जब दंपत्ति काम पर तवे जाए तो वे उनके बच्चे का ख्याव रखे।
महिला बच्चे का खाना बनाकर दिन के 11 बजे काम को चली जाती थी और दंपत्ति शाम को वापस घर आते थे। इस दौरान उनका बच्चा बीमार, कमजोर और गुमसुम दिखने लगा था जिसे लेकर दंपत्ति को आया पर शक हुआ। माता पिता ने जब बच्चे को डॉक्टर को दिखाया तो यह पता चला की बच्चे की आंत में सूजन है और वह मानसिक दबाव में है। इस के बाद दंपत्ति ने घर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जिसके बाद इस घटना का खुलासा हुआ है।
ऐसे बच्चे को आया रखती थी बच्चे को
वायरल इस वीडियो में यह देखा गया है कि कैसे आया बच्चे का देख रेख कर रही है। वीडियो में यह देखा गया कि आया कभी बच्चे का बाल खींचते हुए उसे ले जा रही है तो कभी वह उसे घूंसा से मार रही है। आया को बच्चे के शर्ट को पकड़कर उठाते हुए भी देखा गया है।
आया द्वारा बच्चे के साथ गलत सलूक करने के कारण वह बीमार पड़ गया था। इस घटना के आधार पर माता पिता ने आया के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है जिसके बाद आरोपी पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले में एएसपी संजय अग्रवाल ने कहा कि पुलिस ने आरोपी आया पर धारा 308 के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल बच्चे की हालत ठीक है।