लाइव न्यूज़ :

VIDEO: पत्नी ने कहा पति भेजता है ड्रम वाली मुस्कान की वीडियो, पीड़िता का पति क्रूरता का आरोप

By रुस्तम राणा | Updated: April 5, 2025 20:58 IST

महिला ने बताया कि उसके पति ने उसे धमकाते हुए कहा कि, "मुस्कान का मामला कुछ भी नहीं है, हम तुम्हें ड्रम में नहीं डालेंगे, हम तुम्हें कहीं फेंक देंगे और कहेंगे कि वह गुस्सैल स्वभाव की थी, हमें छोड़कर भाग गई।"

Open in App

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के मेरठ में पूर्व मर्चेंट नेवी अधिकारी सौरभ राजपूत की उसकी पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल द्वारा हत्या कर शव के टुकड़ों को सीमेंट से भरे ड्रम में बंद करने के बाद कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें पत्नियां अपने पतियों को काटकर नीले ड्रम में डालने की धमकी दे रही थीं। हालांकि, ड्रम का डर सिर्फ पतियों में ही नहीं है, बल्कि पत्नियां भी नीले ड्रम से डरती हैं। ऐसी ही धमकी से डरी-सहमी एक विवाहिता शुक्रवार को ऊपरकोट थाने पहुंची और पुलिस से मदद की गुहार लगाई।

महिला ने बताया कि उसके पति ने उसे धमकाते हुए कहा कि, "मुस्कान का मामला कुछ भी नहीं है, हम तुम्हें ड्रम में नहीं डालेंगे, हम तुम्हें कहीं फेंक देंगे और कहेंगे कि वह गुस्सैल स्वभाव की थी, हमें छोड़कर भाग गई।" महिला की पहचान सौमैया सलीम के रूप में हुई है। विवाहित महिला एक बीमा कंपनी में काम करती थी। उसने आरोप लगाया कि उसका पति उसकी सहमति के बिना उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो बनाता है। उसने आगे कहा कि उसका पति लगातार उसके फोन पर मेरठ मुस्कान मामले के वीडियो भेजकर उसे धमकाता रहता है।

उसने कहा, "मुझे मुस्कान की वीडियो और जयपुर में जो मर्डर केस हुआ है, वो वीडियो भेजते रहते हैं।" आरोप है कि 4 अप्रैल की सुबह पति ने उसे पीटा और गाली-गलौज की। इस अंतहीन परेशानी से तंग आकर उसने पुलिस से संपर्क किया।

सौमैया ने दावा किया है कि उसके ससुराल वाले उससे पैसे मांगते हैं और गाली-गलौज करते हैं, क्योंकि उसके पिता उन्हें पैसे देने के बजाय अपना घर बना रहे हैं। उसने कहा कि जब उसने अपने पति की हरकत के बारे में अपनी सास से शिकायत की, तो उसने कहा कि तुम जैसी औरत को पीटा नहीं जाना चाहिए, बल्कि मार दिया जाना चाहिए। महिला के पति की पहचान फैसल अंसारी के रूप में हुई है।

उसने कहा कि वह इसलिए शिकायत दर्ज करा रही है, ताकि मेरठ मर्डर केस में जो हुआ, वह उसके साथ न हो। सौमैया ने 2023 में फैसल से शादी की और दावा किया कि शादी के दिन से ही उसके साथ शारीरिक शोषण किया जा रहा था।

टॅग्स :अलीगढ़उत्तर प्रदेश समाचारक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने