लाइव न्यूज़ :

सीसीटीवी वीडियो: कोर्ट में देनी थी हत्या की गवाही, एक दिन पहले बदमाशों ने माँ-बेटे को गोलियों से भूना

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 25, 2018 09:06 IST

बदमाशों ने 28 वर्षीय बलमेंद्र की हत्या करने के बाद उनकी 60 वर्षीय माँ निछत्तर कौर को घर में घुसकर गोली मारी। पूरी घटना स्थानीय सीसीटीवी में कैद हो गयी।

Open in App

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में बुधवार (24 जनवरी) को दोहरे हत्याकांड की वारदात सामने आई है, जहां समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और उसकी मां की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना सामने आने के बाद इंस्पेक्टर सहित पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं इलाके में सनसनी फैल गई। बदमाशों ने जिन लोगों को मारा उन्हें करीब 18 महीने पहले युवक और उसकी माँ को गुरुवार (25 जनवरी) को युवका के पिता की हत्या के मामले में अदालत में गवाही देनी थी। घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। 

दरअसल, हुआ यूं कि परतापुर थानाक्षेत्र के गांव सोरखा के निवासी सपा कार्यकर्ता बलमेंद्र सिंह (28) उर्फ भोलू सुबह घर से मेरठ के लिए निकले थे। वह घर से मात्र 500 मीटर दूर ही निकल पाए थे कि इसी बीच सामने से आए तीन बाइक सवार युवकों ने उनकी कार को रुकवाने के लिए इशारा किया।

बलमेंद्र ने कार को रोक दिया और जैसे ही कार रुकी बाइक सवार बदमाशों ने गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। हालांकि सपा कार्यकर्ता ने कार को भगाया, लेकिन कार एक घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गई और रुक गई। इसके बाद बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं, जिसके बाद उनसी मौके पर ही मौत हो गई। 

बलमेंद्र की हत्या करने के बाद बदमाश सीधे उसके घर पहुंचे, जहां घर के बाहर चारपाई पर उसकी 60 साल की मां निछत्तर कौर बैठी हुई थीं। बदमाशों ने उनको भी गोलियों से भून दिया, जिसके बाद उनकी मौके पर मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जंगल के रास्ते फरार हो गए। 

देखें मीडिया में आया घटना का वीडियो-

घटना के बाद एसएसपी मेरठ मंजिल सैनी ने परतापुर इंस्पेक्टर रघुराज सिंह सहित पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया। बताया गया कि बलमेंद्र के परिवार के मुखिया की 2016 में हत्या कर दी गई थी, जिसकी गवाही गुरुवार दोनों को देनी थी। इसी वजह से हत्या की वारदात होने की बात सामने आ रही है। इस मामले में बलमेंद्र की पत्‍‌नी कंचन ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

इधर, मंजिल सैनी का कहना है इस दोहरे हत्याकांड में शामिल इन आरोपियों में से दो को पहचान कर ली गई है, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। साथ ही पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

टॅग्स :हत्याकांडयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह