लाइव न्यूज़ :

Varanasi News: पार्किंग विवाद में एक टीचर की पीट-पीटकर हत्या, 3 आरोपा गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 22, 2025 12:20 IST

Varanasi News: पुलिस उपायुक्त (अपराध) सरवनन टी ने बताया कि मृतक प्रवीण झा का गुरुवार रात पार्किंग को लेकर आदर्श सिंह नाम के व्यक्ति से झगड़ा हुआ था।

Open in App

Varanasi News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिला मुख्यालय के भेलूपुर थाना क्षेत्र में कथित तौर पर पार्किंग विवाद में एक निजी स्कूल के शिक्षक की ईंट और राड से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (अपराध) सरवन. टी ने बताया कि भेलूपुर थाना क्षेत्र के मातृ अपार्टमेंट में रहने वाले शिक्षक डॉ प्रवीण झा (48) की बृहस्पतिवार रात पार्किंग को लेकर अपार्टमेंट में ही रहने वाले आदर्श सिंह से कहासुनी हो गयी।

इसके बाद आदर्श ने अपने दो साथियों के साथ प्रवीण की ईंट और राड से पिटाई कर दी जिससे प्रवीण गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि परिजन तत्काल उन्हें ट्रामा सेंटर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि परिजन की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। डीसीपी ने बताया कि पुलिस ने देर रात तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया तथा कार्रवाई की जा रही है। 

टॅग्स :वाराणसीउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारहत्यायूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: तांत्रिक के कहने पर गंगा में बेटे को 12 घंटे डुबोए रखा, सांप के डसे नाबालिग ने तोड़ा दम

क्राइम अलर्टबिहार के वैशाली जिले में देवर ने कर दी गर्भवती भाभी की हत्या, मृतका राधा कुमारी का देवर साहिल पटेल के साथ चल रहा था प्रेम प्रसंग

क्राइम अलर्टBihar Crime: स्कूल गार्ड ने 5 साल के बच्चे का पहले रेप किया, फिर काट डाला गला और गुप्तांग, लाश को हॉस्टल की सीढ़ियों पर फेंका

क्राइम अलर्टपहले मारी गोली, फिर बदमाश लगे कांपने, स्टार्ट नहीं हुई बाइक?, 45 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव सिंह को देशी तमंचे से उड़ाया, वीडियो

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टमां से दोस्ती, परिवार का भरोसा जीता और 10 साल की उसकी बेटी को 3 दरिंदों के हवाले किया, दर्द से चिल्लाने लगी तो नशे की गोली खिलाकर घर छोड़ा?

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

क्राइम अलर्टचाचा ने किया रेप, 16 वर्षीय भतीजी ने खाया जहर, सरकारी अस्पताल में मौत

क्राइम अलर्टKarnataka: केरल की किशोरी की चिक्कमगलुरु में मौत; लापता होने के कुछ दिनों बाद मिला शव