लाइव न्यूज़ :

वैशालीः पुलिस लाइन में बार-बाला के साथ अश्लील डांस, एसपी ने नौ पुलिसकर्मियों को किया सेवा से बर्खास्त, जानें क्या है पूरा मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: April 30, 2022 19:04 IST

बिहार के वैशाली का मामला है. साल 2021 के मार्च महीने में महाशिवरात्रि के मौके पर रात में पुलिस लाइन में बार बालाओं का डांस हुआ था. डांस का वीडियो वायरल होते ही एसडीपीओ राघव दयाल ने छापेमारी किया था.

Open in App
ठळक मुद्देप्राथमिकी दर्ज करने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू की गई थी.पुलिस लाइन में पुलिसवाले बार बालाओं पर पैसा लुटाते भी नजर आए.महाशिवरात्रि के अवसर पर पुलिस लाइन में ऑर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था.

पटनाः बिहार के वैशाली जिले में पुलिस लाइन में बार बालाओं के साथ अश्लील डांस करना पुलिसकर्मियों को महंगा पड़ा. एसपी मनीष ने एक साथ नौ पुलिसकर्मियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है. बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के 11 सिपाहियों के खिलाफ सदर थाने में मामला दर्ज हुआ था.

इन पुलिसकर्मियों को पहले ही निलंबित किया जा चुका था, अब इन्हें नौकरी से भी निकाल दिया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार साल 2021 के मार्च महीने में महाशिवरात्रि के मौके पर रात में पुलिस लाइन में बार बालाओं का डांस हुआ था. डांस का वीडियो वायरल होते ही एसडीपीओ राघव दयाल ने छापेमारी किया था.

जिसके बाद सभी 11 सिपाहियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू की गई थी. अब विभागीय कार्रवाई में 9 सिपाहियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है, जबकि दो के खिलाफ फिलहाल विभागीय कार्रवाई चल रही है. पुलिस लाइन में पुलिसवाले बार बालाओं पर पैसा लुटाते भी नजर आए.

महाशिवरात्रि के अवसर पर पुलिस लाइन में ऑर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था. वैशाली जिले में डीजे बजाने पर प्रतिबंध के बावजूद पुलिसवालों ने ही नियम की धज्जियां उड़ा दी. जिलाधिकारी ने डीजे बजाने पर रोक लगा रखा था. बावजूद पुलिस लाइन में महाशिवरात्रि पर ऑर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया. साथ ही देर रात तक बार बालाओं का डांस भी चला.

इस मामले में 9 पुलिसकर्मियों की सेवा बर्खास्तगी से पूरे पुलिस लाइन में हड़कंप मचा हुआ है. जिन पुलिसकर्मियों को बर्खास्त किया गया है, उनमें पुलिस एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष प्रभात कुमार मंत्री गौरव कुमार कोषाध्यक्ष सुमन कुमार अरविंद कुमार उपाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह उपाध्यक्ष मनोरंजन कुमार सिंह सदस्य रंजीत कुमार सदस्य अजय कुमार राजेश कुमार सिंह सनी कुमार सुनीता कुमारी और दीपा कुमारी पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

इनके ऊपर लाउडस्पीकर एक्ट करो ना फोटो कॉल का उल्लंघन सरकारी निर्देशों का उल्लंघन सहित कई आरोप में मामला दर्ज किया गया था. अब इनमें से 9 लोगों की सेवा आज समाप्त कर दी गई है. शेष दो आरोपियों पर जांच चल रही है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?