लाइव न्यूज़ :

पैक्स अध्यक्ष और डॉक्टर ने की दुष्‍कर्म के बाद हत्‍या, नाबालिग लड़की से सामूहिक रेप के बाद तनाव, छह पर केस

By एस पी सिन्हा | Updated: February 12, 2021 19:00 IST

बिहार में वैशाली जिले के मथना मिलिक नाम के गांव युवती का शव मिला. यह लड़की करीब चार-पांच दिन से लापता थी.

Open in App
ठळक मुद्देकटहरा ओपी क्षेत्र से पांच दिन पूर्व गायब नाबालिग लड़की का शव गुरुवार की सुबह पोखर से बरामद किया गया.मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी के रहने वाले हैं, घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है.बताया जाता है कि पुलिस ने शव को निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा.

पटनाः बिहार के वैशाली जिले में एक नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्‍कर्म के बाद हत्‍या की वारदात सामने आई है. ये लड़की बीते शनिवार से लापता थी.

जिसे लेकर मृतिका के परिजनों ने 6 लोगों के खिलाफ अपहरण की प्रथमिकी दर्ज कराई थी. अब पांच दिन बाद मथना मिलिक नाम के गांव के जिस पोखर से यह लाश मिली है, उसके पास रहने वाले लोगों पर पीड़ित परिवार ने सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है.

मथना मिलिक गांव में खौफ का आलम

इस सनसनीखेज मामला के प्रकाश में आने के बाद मथना मिलिक गांव में खौफ का आलम है. इस मामले का एक दिलचस्‍प पहलू यह है कि इसमें एक लड़की को भी आरोपित बनाया गया है. बताया जाता है कि पुलिस ने शव को निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. मां ने अपहरण के बाद सामूहिक दुष्कर्म तथा हत्या कर शव को तालाब में फेंके जाने की प्राथमिकी छह लोगों के विरुद्ध दर्ज कराई है. सभी आरोपित घर छोड़कर फरार हैं.

मृतिका के परिजनों ने बताया कि आरोपियों ने पहले भी इसे लेकर धमकी दी थी. इसी के तहत लड़की को अगवा किया गया और अपहरण किए जाने के बाद लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई. इस वारदात के बाद सभी आरोपी फरार हैं.

लड़की का शव आरोपित के घर के निकट ही पोखर में देखा गया

कटहरा ओपी में दर्ज प्राथमिकी में लड़की की मां ने कहा है कि उसकी 17 वर्षीय बेटी गत 6 फरवरी को सुबह शौच के लिए निकली थी. उसके बाद से वह गायब हो गई. सुबह करीब 8 बजे लड़की का शव आरोपित के घर के निकट ही पोखर में देखा गया.

इस मामले में मुजफ्फरपुर के मनियारी थाने के पकाही गांव निवासी अवधेश राय के पुत्र राजीव कुमार के अलावा बैजू कुमार, डॉ. शशिभूषण कुमार, अरुण राय तथा बाघी गोपीनाथ गांव निवासी उमेश राय सहित छह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है. प्राथमिकी में एक मवेशी डॉक्टर, पैक्स अध्यक्ष और एक युवती को भी घटना में सहयोग करने का आरोपित बनाया है.

मां ने नाबालिग लड़की का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म के बाद साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से उसकी हत्या कर शव को पोखर में फेंकने का आरोप लगाया है. बताया जाता है कि लडकी के पिता कोलकाता में रहते हैं. पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपटनाबिहारहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए