लाइव न्यूज़ :

नेपाल के रास्ते बिहार आ रही उज्बेकिस्तान की लड़कियां, कराया जा रहा है देह व्यापार, पुलिस मुख्यालय ने जारी किया अलर्ट

By एस पी सिन्हा | Updated: April 17, 2022 18:09 IST

पुलिस मुख्यालय ने अररिया, किशनगंज, जोगबनी, फारबिसगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, सुपौल पुलिस को अलर्ट किया है.

Open in App
ठळक मुद्देउज्बेकिस्तान की लड़कियों के भारतीय सीमा में प्रवेश कराये जाने की सूचना से पुलिस मुख्यालय सतर्क हो गया है.सीमावर्ती जिलों में दलाल नए-नए तरीके अपना कर उज्बेकिस्तान की लड़कियों को सीमा पार कराते हैं. उज्बेकिस्तान की लड़कियों को पटना और दिल्ली पहुंचा रहे हैं. 

पटनाः बिहार में मानव तस्करी जोरों पर है. राजधानी पटना समेत राज्य के सीमावर्ती इलाकों में मानव तस्कर सक्रिय हैं. वहीं, पटना में सक्रिय देह व्यापार गिरोह अब उज्बेकिस्तान की लड़कियों को अवैध तरीके से भारत लाकर उन्हें जिस्मफरोशी के धंधे में उतार रहा है.

उज्बेकिस्तान की लड़कियों को बिना वीजा के नेपाल के रास्ते प्रवेश कराकर देह व्यापार के धंधे में उतारने की बात सामने आई है.  बताया जाता है कि बिहार में उज्बेकिस्तान की लड़कियों को अनैतिक धंधे में उतारने की सूचना के बाद दिल्ली की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने इसको लेकर बिहार पुलिस मुख्यालय को अलर्ट किया है.

हाल के दिनों में दिल्ली में तीन उज्बेकी महिलाओं की दलालों के साथ गिरफ्तारी के बाद पुलिस को कई अहम जानकारियां मिली हैं. इसमें टूरिस्ट विजा पर भारत में प्रवेश कर ये महिलाएं देह व्यापार के धंधे में लिप्त पाई गई हैं. बिहार के सीमावर्ती अररिया, किशनगंज और जोगबनी जैसे इलाके में बिना किसी वीजा के उज्बेकिस्तान की लड़कियों के भारतीय सीमा में प्रवेश कराये जाने की सूचना से पुलिस मुख्यालय सतर्क हो गया है. इसके बाद पुलिस मुख्यालय ने अररिया, किशनगंज, जोगबनी, फारबिसगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, सुपौल पुलिस को अलर्ट किया है.

ऐसी जानकारी मिली है कि सीमावर्ती जिलों में दलाल नए-नए तरीके अपना कर उज्बेकिस्तान की लड़कियों को सीमा पार कराते हैं. दलाल एसएसबी को चकमा देने के ले स्थानीय लोगों की मदद लेते हैं और उज्बेकिस्तान की लड़कियों को पटना और दिल्ली पहुंचा रहे हैं. बताया जा रहा है कि देह व्यापार के गिरोह संचालक उज्बेकी लड़कियों को 25 हजार रुपये में सौदा तय करते हैं.

फिर व्हाट्सएप कॉलिंग के जरिए शौदा तय होने पर गिरोह के सदस्य अपने खास ग्राहकों को किसी रिहाइशी इलाके में अपने संचालित ठिकाने पर ही मुहैया कराते हैं. ताकि पुलिस या एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल को इसकी भनक तक नहीं लग सके. महंगे किराए वाली अपार्टमेंट में चलने वाले अनैतिक व्यापार में कुछ बडे़ ठेकेदार और प्रापर्टी डीलरों को लग्जरी कार में दार्जिलिंग, मिरिक, कलिंपोंग, गंगटोक भी भेजे जाने की बात सामने आ रही है. इसके लिए मोटी रकम रैकेट संचालक वसूल रहे हैं.

सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार उज्बेकी महिलाओं के खिलाफ अनैतिक व्यापार रोकथाम अधिनियम और विदेशी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है. ऐसी भी बाते सामने आ रही हैं कि कुछ ऐसी भी महिलाएं हैं जो वैध वीजा पर भारत आ तो रही हैं, लेकिन वीजा खत्म होने के बावजूद अपने देश वापस नहीं लौट रही हैं.

पकड़ी जा रही उज्बेकी महिलाओं और उनके साथ स्थानीय एजेंटों की गिरफ्तारी बाद उज्बेकी महिलाओं के विरुद्ध विदेशी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया जा रह है, जबकि अनैतिक व्यापार में शामिल होने की पुष्टि होने पर अनैतिक व्यापार रोकथाम अधिनियम 1956 के तहत केस दर्ज किया जा रहा है. 

बताया जाता है कि नेपाल से लगी सूबे की सीमा पर बिना वीजा के पकड़ी जा रहीं उज्बेकी महिलाओं के विरुद्ध् अबतक केवल विदेशी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है. उनमें कुछ को जमानत मिलने के बाद भी उनके अपनों के नहीं आने और बगैर पुख्ता पहचान प्रमाण के मुक्ति नहीं मिल सकी है. उन्हें विदेशियों के लिए बनाए गए सेल्टर होम में रखा जा रहा है. 

टॅग्स :बिहारपटनापश्चिम बंगालनेपाल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा