लाइव न्यूज़ :

संभलः भाजपा जिला अध्यक्ष से बदसलूकी, थानेदार समेत तीन पुलिसकर्मी लाइनहाजिर, जानिए मामला

By भाषा | Updated: September 11, 2020 13:24 IST

भाजपा के संभल जिला अध्यक्ष ओम वीर सिंह खड़गवंशी ने बताया कि जयराम नगर निवासी किसान पर बिजली विभाग के ट्यूब बेल का बिल बकाया था जिस पर बिजलीविभाग के कर्मचारियों ने घर आकर उसनी पत्नी से बदसलूकी की।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के कार्यकर्ताओं की शिकायत पर धनारी थाना प्रभारी सतेंद्र भड़ाना और दो सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है।कर्मचारियों ने बिल न भरने की शिकायत धनारी थाने में की, जिस पर थाने की पुलिस जाकर उक्त किसान की मोटरसाइकिल उठा लाई। धनारी थाने जाकर थाना प्रभारी सतेंद्र भड़ाना से बात की तो उन्होंने मेरे साथ बदसलूकी की।

संभलः भाजपा जिलाध्यक्ष से कथित अभद्रता को लेकर थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि भाजपा के कार्यकर्ताओं की शिकायत पर धनारी थाना प्रभारी सतेंद्र भड़ाना और दो सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। भाजपा के संभल जिला अध्यक्ष ओम वीर सिंह खड़गवंशी ने बताया कि जयराम नगर निवासी किसान पर बिजली विभाग के ट्यूब बेल का बिल बकाया था जिस पर बिजलीविभाग के कर्मचारियों ने घर आकर उसनी पत्नी से बदसलूकी की।

उन्होंने बताया कि बिजली विभाग के कर्मचारियों ने बिल न भरने की शिकायत धनारी थाने में की, जिस पर थाने की पुलिस जाकर उक्त किसान की मोटरसाइकिल उठा लाई। भाजपा नेता के कहा, ‘‘किसान ने हमसे इसकी शिकायत की तो हमने बृहस्पतिवार को धनारी थाने जाकर थाना प्रभारी सतेंद्र भड़ाना से बात की तो उन्होंने मेरे साथ बदसलूकी की।’’

उन्होंने कहा कि इसकी सूचना जब कार्यकर्ताओं को मिली तो काफी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता इकट्ठे हो गए और उन्होंने पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद से मुलाकात करके उन्हें मामले की जानकारी दी। प्रसाद ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए तीनों पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। 

टॅग्स :यूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)योगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत