लाइव न्यूज़ :

भाई की फीस माफ कराने गई युवती के साथ स्कूल प्रबंधक ने किया बलात्कार

By भाषा | Updated: September 8, 2020 16:12 IST

पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) वृंदा शुक्ला ने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र के हबीबपुर गांव में रहने वाले नीरज भाटी का गांव में ही स्कूल है। वहां पर आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र की लॉकडाउन की वजह से फीस जमा नहीं हो पाई थी।

Open in App
ठळक मुद्देप्रबंधक से कई बार जाकर मिली और बताया कि लॉकडाउन की वजह से वे लोग आर्थिक तंगी में हैं तथा फीस जमा करने की स्थिति में नहीं है।भाई की फीस माफ कराने के लिए स्कूल में गई थी, तभी स्कूल के प्रबंधक नीरज भाटी ने उसके साथ बलात्कार किया।पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में कई बार कोशिश के बाजवूद आरोपी पक्ष से बात नहीं हो पायी।

नोएडाः उत्तर प्रदेश के नोएडा के थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र में स्थित एक स्कूल के मालिक ने फीस जमा न करने पर छात्र की बहन के साथ क​थित रूप से बलात्कार किया।

घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) वृंदा शुक्ला ने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र के हबीबपुर गांव में रहने वाले नीरज भाटी का गांव में ही स्कूल है। वहां पर आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र की लॉकडाउन की वजह से फीस जमा नहीं हो पाई थी।

शुक्ला ने बताया कि स्कूल के प्रबंधक ने इसके लिए छात्र के परिजनों पर दबाव बनाया, इस पर छात्र की 20 वर्षीय बहन स्कूल प्रबंधक से कई बार जाकर मिली और बताया कि लॉकडाउन की वजह से वे लोग आर्थिक तंगी में हैं तथा फीस जमा करने की स्थिति में नहीं है।

उन्होंने बताया कि युवती का आरोप है कि चार सितंबर को जब वह अपने भाई की फीस माफ कराने के लिए स्कूल में गई थी, तभी स्कूल के प्रबंधक नीरज भाटी ने उसके साथ बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर थाना ईकोटेक- 3 में मुकदमा दर्ज किया गया है व पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में कई बार कोशिश के बाजवूद आरोपी पक्ष से बात नहीं हो पायी।

पांच साल की बच्ची के साथ नाबालिग मामा ने किया दुष्कर्म

बलिया जिले के रेवती थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच साल की बच्ची के साथ उसके रिश्ते के 14 वर्षीय मामा द्वारा कथित रूप से बलात्कार करने का मामला सामने आया है। रेवती थाना के प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि पांच साल की बच्ची एक गांव में अपने ननिहाल आयी हुई थी।

मंगलवार सुबह बच्ची खेलते हुए पड़ोस के एक घर में चली गई जहां उसके रिश्ते के 14 वर्षीय मामा ने उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि बच्ची की माँ की शिकायत पर किशोर के विरुद्ध भारतीय दंड विधान व पॉस्को कानून के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बच्ची को जिला अस्पताल भेज दिया है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचाररेपrape
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने