लाइव न्यूज़ :

यूपी के मिर्जापुर में हैरान करने वाला मामला, पीएम मोदी और सीएम योगी की तारीफ करने पर ड्राइवर ने यात्री को कुचलकर मार डाला

By विनीत कुमार | Updated: June 13, 2023 16:26 IST

पीएम नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ करना एक शख्स को महंगा पड़ गया। यूपी के मिर्जापुर में राजनीति पर चर्चा में इतनी गर्माहट आ गई कि एक ड्राइवर ने अपनी गाड़ी में सवाल यात्री को कुचलकर मार डाला।

Open in App

मिर्जापुर: एक बोलेरो गाड़ी में सवार यात्रियों और चालक के बीच राजनीति पर चर्चा ने उस समय चौंकाने वाला मोड़ ले लिया, जब ड्राइवर ने एक यात्री को कथित तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा करने पर बीच रास्ते में गाड़ी से उतार दिया। यही नहीं, ड्राइवर ने शख्स को कुचल कर मार डाला। घटना उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले की है।

डेक्कन हेराल्ड की रिपोर्ट अनुसार पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि चालक की पहचान जिले के चनबे निवासी अमजद के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि घटना सोमवार को जिले के महोखर के पास हुई, जब पीड़ित राजेश धर दुबे एक शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि गाड़ी में यात्रा के दौरान राजेश धर और कुछ अन्य यात्रियों के बीच तीखी राजनीतिक चर्चा हो रही थी। इसी चर्चा के दौरान राजेश ने पीएम मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की खूब प्रशांसा की जबकि ड्राइवर इनकी तीखी आलोचना कर रहा था। ड्राइवर ने कथित तौर पर इनके खिलाफ 'आपत्तिजनक' शब्दों का भी इस्तेमाल किया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार कि ड्राइवर पीएम मोदी और सीएम योगी की तारीफ पर इतना भड़क गया कि उसने राजेश को धक्का देकर गाड़ी से बाहर कर दिया। इस बीच राजेश ने वाहन के साइड मिरर को पकड़ लिया और उसमें चढ़ने की कोशिश की लेकिन चालक ने वाहन को तेज कर दिया और परिणामस्वरूप वह गाड़ी के नीचे आ गए। ड्राइवर ने कथित तौर पर राजेश के गाड़ी के नीचे होने पर भी करीब 20 मिनट तक उन्हें घसीटा।

अन्य यात्रियों के शोर मचाने पर ड्राइवर ने गाड़ी को रोका। इसके बाद ड्राइवर वहां से तत्काल फरार हो गया। बाद में गुस्साए स्थानीय लोगों ने घटना के विरोध में प्रयागराज-मिर्जापुर स्टेट हाईवे पर ट्रैफिक जाम कर दिया। घटना के बाद मौके से फरार अमजद को बाद में करीब 6 घंटे बाद उसके पैतृक गांव से गिरफ्तार कर लिया गया। 

पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि वे अन्य यात्रियों के दावों की पुष्टि करने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस ने कहा, 'चालक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। हम तथ्यों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।'

टॅग्स :उत्तर प्रदेश समाचारमिर्जापुरयोगी आदित्यनाथनरेंद्र मोदीक्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी