दहेज की लालच में महिला की गोली मारकर हत्या, पति और जेठ गिरफ्तार, तीन लाख रुपये मांग रहे थे

By भाषा | Published: July 1, 2020 04:28 PM2020-07-01T16:28:27+5:302020-07-01T16:31:08+5:30

उत्तर प्रदेश के मेरठ में दहेज के कारण महिला की जान ले ली गई। पुलिस ने पति और जेठ को अरेस्ट कर लिया। ससुराल वालों ने तीन लाख रुपये की मांग की थी।

Uttar Pradesh meerut crime news Woman shot dead dowry greed husband and brother-in-law arrested | दहेज की लालच में महिला की गोली मारकर हत्या, पति और जेठ गिरफ्तार, तीन लाख रुपये मांग रहे थे

दहेज की लालच में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

Highlightsशिकायत के आधार पर दौराला थाने के निरीक्षक जनक सिंह चौहान ने बताया कि ससुराल वालों ने तीन लाख रुपये दहेज के मांगे थे।पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी पति सोमपाल गुर्जर ऊर्फ सोनू और जेठ प्रमोद को गिरफ्तार कर लिया गया है।हत्या में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा भी बरामद कर लिया गया है। शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।

मेरठः जिले के दौराला क्षेत्र में बुधवार सुबह दहेज की लालच में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी पति और जेठ को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं एक अन्य घटना में युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई। महिला के भाई आनंद प्रकाश की ओर से मिली शिकायत के आधार पर दौराला थाने के निरीक्षक जनक सिंह चौहान ने बताया कि ससुराल वालों ने तीन लाख रुपये दहेज के मांगे थे, मांग पूरी नहीं होने पर उन्होंने महिला, पवित्रता (30) की हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी पति सोमपाल गुर्जर ऊर्फ सोनू और जेठ प्रमोद को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि हत्या में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा भी बरामद कर लिया गया है। शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।

दूसरी घटना में आज सुबह सकौती-जीतपुर मार्ग स्थित एक खेत से युवक का शव मिला। पुलिस का कहना है कि युवक की अंगोछा से गला दबाकर की गई है। मौके से गाजियाबाद नंबर की एक बाइक और शराब की एक बोतल मिली है। पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। मृतक की उम्र करीब 32 वर्ष के लगभग है। पुलिस इस संबंध में आगे की कार्रवाई कर रही है।

विवाहिता की मौत : पति समेत सात लोग के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज

भदोही जिले में बुधवार को कथित रूप से दहेज की खातिर एक नवविवाहिता की हत्या कर दी गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी कालू सिंह ने दर्ज प्राथमिकी के हवाले से बताया कि गोपीगंज थाना क्षेत्र के कसिदहा गाँव में अंकिता (25) की शादी बृजेश तिवारी से छह महीने पहले हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद ससुराल वालों ने दिए गए दहेज़ के सामान को एक माह बाद बदलने को कहा, जिसे बदल कर दूसरा दिया गया। फिर दो लाख रुपये नकद और मोटरसाइकिल को बदल कर महंगी मोटरसाइकिल की मांग की जाने लगी और उसे मारापीटा जाने लगा।

आरोप है कि शादी के दो महीने बाद अंकिता का पति बृजेश तिवारी अपने पिता के साथ दिल्ली स्थित निजी कंपनी में काम पर लौट गया लेकिन ससुराल की प्रताड़ना कम नहीं हुई। लगातार दहेज़ को लेकर प्रताड़ना रोकने को अंकिता कई दिन से अपने पति को फोन करती थी लेकिन उसका पति बृजेश फोन नहीं उठा रहा था।

सिंह ने बताया कि आज सुबह अंकिता का शव उसके घर में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राप्त शिकायत के आधार पर पति और सास, ससुर समेत कुल सात लोगों के खिलाफ दहेज़ हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि सभी आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का आरोपी युवक गिरफ्तार

जनपद के थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के बरौला गांव में रहने वाले एक युवक को शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ काफी दिनों तक दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने बुधवार सुबह गिरफ्तार किया है। सहायक पुलिस आयुक्त विमल कुमार सिंह ने बताया कि बरौला गांव में रहने वाली कुमारी प्रिया (काल्पनिक) ने थाना सेक्टर-49 में 30 जून की रात को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि प्रभात उर्फ रॉकी नाम के युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ काफी दिनों तक दुष्कर्म किया।

युवती ने शिकायत में बताया कि जब वह गर्भवती हो गई तो उसने अपनी मां उषा देवी के साथ मिलकर उसका गर्भपात करा दिया। एसीपी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आज सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने युवती के साथ दुष्कर्म करने की बात स्वीकार की है। उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। 

दुष्कर्म का आरोपी तांत्रिक गिरफ्तार

झाड़-फूंक के नाम पर महिला और उसके पति को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश करने के बाद महिला से दुष्कर्म करने के आरोपी तांत्रिक को यहां थाना रबूपुरा पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को एक महिला ने थाना रबूपुरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह फलैदा गांव में रहने वाले तांत्रिक पप्पन के यहां सोमवार को भूत- प्रेत का साया हटवाने के लिए अपने पति के साथ गई थी। महिला के अनुसार तांत्रिक पप्पन इलाज के बहाने उन्हें जंगल में ले गया।

पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि तांत्रिक ने उसे और उसके पति को भभूत खिलाया जिसमें नशीला पदार्थ मिला हुआ था। भभूत खाने के बाद महिला व उसका पति दोनों बेहोश हो गए। उसके बाद उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। जब पति-पत्नी को होश आया तो महिला निर्वस्त्र थी।

डीसीपी ने बताया कि महिला की 6 माह पूर्व ही शादी हुई थी। वह बीमार रह रही थी। किसी ने उसे बताया था कि उसके ऊपर भूत प्रेत का साया है। इसलिए वह तांत्रिक के पास अपने पति संग उपचार कराने गई थी। उन्होंने बताया कि घटना के समय से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को जनपद गौतम बुध नगर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

Web Title: Uttar Pradesh meerut crime news Woman shot dead dowry greed husband and brother-in-law arrested

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे