लाइव न्यूज़ :

हिस्ट्रीशीटर पर कार्रवाई दरोगा को महंगी पड़ी, सांसद की कथित पैरवी से निलंबित, लाइन हाजिर

By भाषा | Updated: August 12, 2020 16:40 IST

दारागंज थाना के मुताबिक, "आरोपी रंजीत सोनकर दारागंज इस थाने का हिस्ट्रीशीटर (हिस्ट्रीशीट संख्या 21 बी) है और उसके खिलाफ पूर्व में कुल 13 गंभीर प्रकृति के मुकदमे दर्ज हैं। सोनकर पर 10 अगस्त को 14वां मुकदमा थाना दारागंज में दर्ज किया गया।”

Open in App
ठळक मुद्देउप निरीक्षक विश्वेंद्र कुमार यादव अपने एक सहकर्मी के साथ परेड ग्राउंड की काली सड़क पर गश्त पर थे और उन्हें तीन व्यक्ति बिना मास्क के दिखे। तीनों को टोका तो सभी ने अभद्रता शुरू कर दी। उनमें से एक व्यक्ति ने कहा, “मैं ही हिस्ट्रीशीटर रंजीत सोनकर हूं और मेरा भाई सांसद है।”गाली का विरोध करने पर तीनों व्यक्तियों ने उप निरीक्षक और आरक्षी पर हमला कर दिया जिस पर उप निरीक्षक ने थाने से पुलिस बल मांगा।

प्रयागराजः शहर के एक हिस्ट्रीशीटर पर कार्रवाई दरोगा को महंगी पड़ गई और सांसद की कथित पैरवी पर मंगलवार को दरोगा को निलंबित कर लाइन हाजिर कर दिया गया।

शहर के दारागंज थाना के मुताबिक, "आरोपी रंजीत सोनकर दारागंज इस थाने का हिस्ट्रीशीटर (हिस्ट्रीशीट संख्या 21 बी) है और उसके खिलाफ पूर्व में कुल 13 गंभीर प्रकृति के मुकदमे दर्ज हैं। सोनकर पर 10 अगस्त को 14वां मुकदमा थाना दारागंज में दर्ज किया गया।”

दारागंज थाना ने सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर हिस्टीशीटर पर कार्रवाई का ब्योरा दिया था। प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि नौ अगस्त, 2020 की शाम करीब 9 बजे उप निरीक्षक विश्वेंद्र कुमार यादव अपने एक सहकर्मी के साथ परेड ग्राउंड की काली सड़क पर गश्त पर थे और उन्हें तीन व्यक्ति बिना मास्क के दिखे।

उन्होंने तीनों को टोका तो सभी ने अभद्रता शुरू कर दी। उनमें से एक व्यक्ति ने कहा, “मैं ही हिस्ट्रीशीटर रंजीत सोनकर हूं और मेरा भाई सांसद है।” विज्ञप्ति के मुताबिक, “गाली का विरोध करने पर तीनों व्यक्तियों ने उप निरीक्षक और आरक्षी पर हमला कर दिया जिस पर उप निरीक्षक ने थाने से पुलिस बल मांगा।

पुलिस बल के घटनास्थल पर पहुंचने पर दो व्यक्ति भाग निकले जबकि रंजीत सोनकर नशे की हालत में गिर गया और उसे कुछ चोटें आईं।” वहीं, इसके अलगे ही दिन मंगलवार को उपनिरीक्षक विश्वेंद्र कुमार यादव को निलंबित कर दिया गया।

उप निरीक्षक के निलंबन को लेकर एसएसपी मीडिया सेल ने मंगलवार को विज्ञप्ति जारी की जिसमें कहा गया कि थाना दारागंज के उप निरीक्षक विश्वेंद्र कुमार यादव ने परेड मैदान में तीन व्यक्तियों से पूछताछ की। इस दौरान रंजीत सोनकर के शराब के नशे में होने और जीप में नहीं बैठने के कारण बल प्रयोग किया गया और इस आरोप में उप निरीक्षक को निलंबित किया गया है।

उधर, इस संबंध में एसएसपी से संपर्क किया गया तो उनके पीआरओ प्रिंस ने बताया कि क्षेत्र के सांसद मंगलवार को एसएसपी से मिलने आए थे। हालांकि वह किस सिलसिले में मिलने आए थे, इस बारे में उन्होंने अनभिज्ञता जाहिर की। उप निरीक्षक विश्वेंद्र कुमार यादव को मंगलवार को ही निलंबित किया गया। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारयूपी क्राइमप्रयागराजयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना